शिक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

ऋषि अगस्त्य वाहन अभियान (सेव) दल की नागपुर से जबलपुर की यात्रा जारी

प्रविष्टि तिथि: 08 DEC 2025 6:30PM by PIB Delhi

चौथे काशी तमिल संगमम  में भाग ले रहे ऋषि अगस्त्य वाहन अभियान (सेव) दल की नागपुर से जबलपुर की यात्रा जारी हैं। इस अभियान की शुरुआत नागपुर स्थित राष्ट्रीय सिद्ध संस्थान द्वारा आयोजित योग सत्र से हुई। इस दल के प्रतिनिधिमंडल के आज शाम जबलपुर पहुंचने की उम्मीद है।

इस वाहन अभियान का उद्देश्य प्राचीन सभ्यताओं के मार्गों का पुनः अन्वेषण करना और दोनों क्षेत्रों के बीच सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक संबंधों को उजागर करना है।

ऋषि अगस्त्य वाहन अभियान (सेव) दल तेनकासी से काशी तक के ऐतिहासिक मार्ग का पुनरावलोकन कर रहा है। 2 दिसंबर से शुरू हुए इस अभियान की समाप्ति 10 दिसंबर को काशी में होगी। 15 से 20 वाहन और लगभग 100 प्रतिभागियों का यह दल कुल 2,460 किलोमीटर की दूरी तय करेगा।

*****

पीके/केसी/जेके/एनजे


(रिलीज़ आईडी: 2212943) आगंतुक पटल : 10
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu