शिक्षा मंत्रालय
काशी से तीसरा जत्था प्रयागराज पहुंचा
जत्थे को सांस्कृतिक विरासत की जानकारी दी गई
प्रविष्टि तिथि:
08 DEC 2025 6:30PM by PIB Delhi
काशी से तीसरा जत्था प्रयागराज पहुंचा। जत्थे का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया और उन्हें सांस्कृतिक सम्मान और एकता के प्रतीक स्वरुप "भगवद् गीता" भेंट की गई।

जिले में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने जत्थे का स्वागत किया। उसके बाद दल ने संगम का दौरा किया। इसमें शामिल विद्यार्थियों ने पूजनीय बड़े हनुमान जी के मंदिर में उनके दर्शन किए और प्रयागराज की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से अवगत हुए।

प्रतिनिधियों ने आतिथ्य सत्कार, आध्यात्मिक ज्ञान और उत्तर भारत की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ाव आभार व्यक्त किया।
*****
पीके/केसी/जेके/एनजे
(रिलीज़ आईडी: 2212946)
आगंतुक पटल : 8