संस्कृति मंत्रालय
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में संस्कृति मंत्रालय के पवेलियन का उद्घाटन किया
संस्कृति मंत्रालय के 26 संस्थानों को एक ही छत के नीचे प्रदर्शित किया गया
प्रविष्टि तिथि:
10 JAN 2026 6:30PM by PIB Delhi
केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने भारत मंडपम में आयोजित हो रहे नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में संस्कृति मंत्रालय के पवेलियन का आज उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह में कतर के संस्कृति मंत्री शेख अब्दुल रहमान बिन हमद बिन जसीम अल थानी और स्पेन के संस्कृति मंत्री श्री अर्नेस्ट उर्तासुन डोमेनेक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री समर नंदा और साहित्य अकादमी की सचिव सुश्री पल्लवी प्रशांत होलकर भी मौजूद थी।
पहली बार, संस्कृति मंत्रालय के अधीन कार्यरत सभी संस्थानों को हॉल संख्या 5 में स्थित एक ही मंडप में लाया गया है। इस मंडप में 26 संस्थानों के 35 स्टॉल है जिनमें प्रकाशनों और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण प्रदर्शनियों का व्यापक संग्रह प्रदर्शित किया गया है। आगंतुक 10 जनवरी से 18 जनवरी, 2026 तक चलने वाले इस मेले की पूरी अवधि के दौरान पुस्तकों पर विशेष छूट का लाभ उठा सकते हैं।
उद्घाटन समारोह के दौरान, गणमान्य व्यक्तियों ने साहित्य अकादमी के स्टॉल का दौरा किया जहाँ सुश्री पल्लवी प्रशांत होलकर ने उन्हें 24 भारतीय भाषाओं में साहित्य प्रकाशन में अकादमी की भूमिका के बारे में जानकारी दी और कई प्रतिष्ठित प्रकाशनों के बारे में बताया। अतिथियों को साहित्य अकादमी और अन्य सहभागी संस्थानों द्वारा प्रकाशित पुस्तकों की सूची भी भेंट की गई।
उल्लेखनीय है कि साहित्य अकादमी विश्व पुस्तक मेले के दौरान 18 प्रमुख साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। ये कार्यक्रम हॉल नंबर 2 में स्थित 'लेखक मंच' में आयोजित किए जाएंगे जहां पाठकों और विद्वानों को प्रख्यात लेखकों और साहित्यिक हस्तियों से मिलने का अवसर मिलेगा।
संस्कृति मंत्रालय का पवेलियन नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले 2026 में भारत की समृद्ध साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाने वाले एक जीवंत केंद्र है।
****
पीके/केसी/पीपी/आर
(रिलीज़ आईडी: 2215534)
आगंतुक पटल : 13
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English