वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

कस्टम ब्रोकर्स लाइसेंसिंग परीक्षा, 2025, 17.03.2026 को आयोजित होगी

प्रविष्टि तिथि: 23 JAN 2026 1:05PM by PIB Delhi

कृपया सीमा शुल्क ब्रोकर लाइसेंसिंग परीक्षा, 2026 की ऑनलाइन लिखित परीक्षा के संबंध में दिनांक 25.08.2025 को प्रकाशित विज्ञापन का संदर्भ लें। उपर्युक्त परीक्षा दिनांक 17.03.2026 को आयोजित की जानी निर्धारित है। लिखित एवं मौखिक परीक्षाओं का पैटर्न निम्नानुसार होगा:

लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQs) के माध्यम से आयोजित की जाएगी। प्रश्न द्विभाषी होंगे, अर्थात् अंग्रेज़ी एवं हिंदी दोनों में। अभ्यर्थियों को अंग्रेज़ी या हिंदी में उत्तर देने का विकल्प उपलब्ध होगा। अन्य विवरण निम्नानुसार हैं:

प्रश्नों की संख्या :

:150

समय अवधि :

: ढाई घंटे (10:30 बजे से 13:00 बजे तक)

अंकन योजना :

: प्रत्येक सही उत्तर के लिए +3

: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए -1

अधिकतम अंक :

:450

अर्हक अंक :

:270 (60%)

 

जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें संशोधित सीमा शुल्क ब्रोकर लाइसेंसिंग विनियम, 2018 के विनियम 6 के अनुसार मौखिक परीक्षा में उपस्थित होना होगा। मौखिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम उत्तीर्णांक 60% होंगे।

किसी भी प्रकार के प्रश्न के लिए कृपया वेबसाइट (www.cbic.gov.in और www.nacin.gov.in ) देखें  या निकटतम सीमा शुल्क आयुक्तालय/नासिन, पालसमुद्रम से ई-मेल - cblr-nacinpsm[at]gov[dot]in पर संपर्क करें।

 

****

नाभ/कुमोना


(रिलीज़ आईडी: 2217617) आगंतुक पटल : 260
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Punjabi , Gujarati , Tamil , Malayalam