प्रविष्टि तिथि:
25 JAN 2026 9:49PM by PIB Dehradun
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। उत्तराखंड के पूर्व सीएम और अनुभवी राजनीतिज्ञ भगत सिंह कोश्यारी को इस वर्ष पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। श्री कोश्यारी को सार्वजनिक मामलों (पब्लिक अफेयर्स) के क्षेत्र में उनकी अनुकरणीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा।
The President of India confers #PadmaBhushan, upon veteran political leader and former CM of U’Khand Sh Bhagat Singh Koshyari for his exemplary services in the field of Public Affairs. @DDnews_dehradun #PeoplesPadma #PadmaAwards #PadmaAwards2026 @PadmaAwards pic.twitter.com/wPO80Rjyj3
— PIB in Uttarakhand (@PIBDehradun) January 25, 2026
श्री भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड के सीएम रह चुके हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। श्री कोश्यारी बतौर अध्यापक और पत्रकार भी रह चुके हैं।

पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा करने वाली एक एक्स पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा;
“हमारे देश के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई। विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उत्कृष्टता, समर्पण और सेवा हमारे समाज की संरचना को समृद्ध बनाती है। यह सम्मान उस वचनबद्धता और उत्कृष्टता की भावना को दर्शाता है जो आने वाली पीढ़ियों को निरन्तर प्रेरित करती रहती है।”
Congratulations to all the Padma Awardees for their outstanding contributions to our nation. Their excellence, dedication and service across diverse fields enrich the fabric of our society. The honour reflects the spirit of commitment and excellence that continues to inspire… https://t.co/Bpf8eze4Bp
— Narendra Modi (@narendramodi) January 25, 2026