निर्वाचन आयोग
azadi ka amrit mahotsav

निर्वाचन आयोग ने 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर 'चुनाव का पर्व, बिहार का गर्व' प्रकाशन जारी किया

प्रविष्टि तिथि: 25 JAN 2026 7:59PM by PIB Delhi
  1. भारत निर्वाचन आयोग ने आज नई दिल्ली में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस (एनवीडी-2026) मनाया, जिसका विषय था "मेरा भारत, मेरा वोट" और टैगलाइन थी "भारतीय लोकतंत्र के दिल में नागरिक"।

2. माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह की अध्यक्षता की, जबकि केंद्रीय कानून और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), श्री अर्जुन राम मेघवाल, सम्मानित अतिथि के रूप में इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार तथा चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने किया।

3. इस अवसर पर, “चुनाव का पर्व, बिहार का गर्व, एक यात्रा: बिहार विधानसभा चुनाव 2025” जिसका शीर्षक का एक प्रकाशन जारी किया गया, जिसकी पहली प्रति मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने माननीय राष्ट्रपति को प्रस्तुत की।

4. यह प्रकाशन बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के सफल आयोजन का दस्तावेज है, जो मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन पर आधारित था, जिसने सूची की पवित्रता और विश्वसनीयता सुनिश्चित की। इस दृढ़ आधारशिला पर आयोजित चुनाव ऐतिहासिक साबित हुए, जिसमें 1951 के बाद से अब तक की सबसे अधिक मतदान दर 67.3 प्रतिशत दर्ज की गई और महिला मतदाताओं की भागीदारी असाधारण रूप से 71.8 प्रतिशत रही।

5. यह पुस्तक बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के विभिन्न पहलुओं का संग्रह है। यह भारत निर्वाचन आयोग की संस्थागत भूमिका, अभिनव सुधार और क्षेत्र स्तर पर किए गए प्रयासों को प्रस्तुत करती है, जिनसे सटीकता, पारदर्शिता और समावेशिता सुनिश्चित हुई। इस खंड में पूरे राज्य के नागरिकों की उत्साही भागीदारी को भी शामिल किया गया है, जिनकी सहभागिता ने बिहार के चुनावों को लोकतंत्र का सच्चा उत्सव बना दिया।

*******

पीके/केसी/जेके


(रिलीज़ आईडी: 2218715) आगंतुक पटल : 29
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English