स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

एम्स में स्वस्थ जीवन के विज्ञान पर कार्यशाला 30 को

प्रविष्टि तिथि: 29 JAN 2026 6:15PM by PIB Bhopal

एम्स भोपाल के शरीर क्रिया विज्ञान विभाग द्वारा 30 जनवरी को "फिजियोलॉजी ऑफ लाइफस्टाइल इंटरवेंशन" विषय पर सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) सह कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह शैक्षणिक कार्यक्रम इस बात पर केंद्रित है कि हमारे दैनिक जीवन के छोटे-छोटे निर्णय, जैसे खानपान, तनाव से निपटने के तरीके और उपचार के समग्र दृष्टिकोण, लंबे समय में स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करते हैं। आज के समय में जब जीवनशैली से जुड़ी बीमारियाँ तेजी से बढ़ रही हैं, यह कार्यशाला यह समझने का अवसर प्रदान करेगी कि शरीर के भीतर कौन-सी जैविक प्रक्रियाएँ आहार, तनाव और जीवनशैली से प्रभावित होती हैं।

कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) एस. सी. महापात्रा एम्स भुवनेश्वर) आहार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए यह समझाएंगे कि भोजन शरीर के मेटाबोलिज्म और रोग प्रतिरोधक क्षमता को किस प्रकार नियंत्रित करता है। वहीं प्रो. (डॉ.) विजेन्द्र सिंह विभागाध्यक्ष, मनोरोग विभाग, एम्स भोपाल एवं मोहित कुमार क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, मनोरोग विभाग, एम्स भोपाल) मानसिक तनाव के बढ़ते प्रभावों पर चर्चा करेंगे ।

इसके अलावा प्रो. (डॉ.) रचना पराशर (प्रोफेसर, शरीर क्रिया विज्ञान विभाग, एम्स भोपाल) जीवनशैली में सुधार की दिशा में समग्र चिकित्सा की अवधारणा को प्रस्तुत करेंगी। कार्यक्रम के अंत में शरीर क्रिया विज्ञान विभाग एवं आयुष विभाग द्वारा समग्र चिकित्सा पर आधारित एक व्यावहारिक कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

**

दीक्षित/यादव


(रिलीज़ आईडी: 2220325) आगंतुक पटल : 31