प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने हलवारा हवाई अड्डे पर टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया, इसे पंजाब, विशेषकर लुधियाना और आसपास के इलाकों के लोगों के लिए अपार खुशी का क्षण बताया

प्रविष्टि तिथि: 01 FEB 2026 7:18PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि हलवारा हवाई अड्डे पर टर्मिनल भवन का उद्घाटन होना पंजाब, विशेषकर लुधियाना और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए अपार खुशी का क्षण है। श्री मोदी ने यह भी कहा कि लुधियाना उत्तरी भारत का एक महत्वपूर्ण औद्योगिक और वाणिज्यिक केंद्र है और सरकार इस शहर के लिए हवाई संपर्क को बेहतर बनाने के लिए अथक प्रयास कर रही है, जो आधुनिक हवाई अड्डे के लिए चल रहे कार्यों में परिलक्षित होता है।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

हलवारा हवाई अड्डे पर टर्मिनल भवन का उद्घाटन होना पंजाब, विशेषकर लुधियाना और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए अपार खुशी का क्षण है। जैसा कि हम सभी जानते हैं, लुधियाना उत्तरी भारत का एक महत्वपूर्ण औद्योगिक और वाणिज्यिक केंद्र है। यह शहर अपने ऊर्जावान लोगों के लिए जाना जाता है। हमारी सरकार इस शहर के लिए हवाई संपर्क को बेहतर बनाने के लिए अथक प्रयास कर रही है, जो आधुनिक हवाई अड्डे के लिए चल रहे कार्यों में परिलक्षित होता है।

"ਹਲਵਾਰਾ ਹਵਾਈ ਅੱਡੇ 'ਤੇ ਟਰਮੀਨਲ ਇਮਾਰਤ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ, ਖ਼ਾਸ ਕਰਕੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਅਤੇ ਨਜ਼ਦੀਕੀ ਇਲਾਕਿਆਂ ਲਈ ਬੇਹੱਦ ਖ਼ੁਸ਼ੀ ਦਾ ਮੌਕਾ ਹੈ ਜਿਵੇਂ ਕਿ ਅਸੀਂ ਸਾਰੇ ਜਾਣਦੇ ਹਾਂ, ਲੁਧਿਆਣਾ ਉੱਤਰੀ ਭਾਰਤ ਦਾ ਅਹਿਮ ਸਨਅਤੀ ਅਤੇ ਵਪਾਰਕ ਕੇਂਦਰ ਹੈ ਇਹ ਸ਼ਹਿਰ ਆਪਣੇ ਉੱਦਮੀ ਲੋਕਾਂ ਕਰਕੇ ਜਾਣਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਸਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਇਸ ਸ਼ਹਿਰ ਦਾ ਹਵਾਈ ਸੰਪਰਕ ਬਿਹਤਰ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਅਣਥੱਕ ਮਿਹਨਤ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ, ਜੋ ਆਧੁਨਿਕ ਹਵਾਈ ਅੱਡੇ ਲਈ ਚੱਲ ਰਹੇ ਕੰਮਾਂ ਵਿੱਚ ਸਾਫ਼ ਝਲਕਦੀ ਹੈ"

***

पीके/केसी/एसकेएस/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2222013) आगंतुक पटल : 64
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Telugu , Malayalam