प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय तटरक्षक बल के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं

प्रविष्टि तिथि: 01 FEB 2026 11:20AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय तटरक्षक बल के सभी रैंकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने कहा कि भारतीय तटरक्षक बल ने हमारे तटों पर एक अडिग ढाल बनकर अपनी पहचान बनाई है और समुद्री सुरक्षा, त्वरित आपदा राहत और हमारे समुद्री इकोसिस्टम के संरक्षण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता सराहनीय है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है:

"स्थापना दिवस पर भारतीय तटरक्षक बल के सभी रैंकों को शुभकामनाएं। उन्होंने हमारे तटों पर एक अडिग ढाल बनकर अपनी पहचान बनाई है। समुद्री सुरक्षा, त्वरित आपदा राहत और हमारे समुद्री इकोसिस्टम के संरक्षण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता सराहनीय है।"

@IndiaCoastGuard

****

पीके/केसी/एमकेएस

 


(रिलीज़ आईडी: 2222017) आगंतुक पटल : 28
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Bengali-TR , Assamese , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Malayalam