औषधि विभाग
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय बजट 2026-27 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में फार्मा सेक्टर के लिए एक नया युग: केंद्रीय मंत्री श्री जेपी नड्डा


बजट 'विकसित और आत्मनिर्भर भारत' के प्रति सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है’: राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल

प्रविष्टि तिथि: 01 FEB 2026 6:28PM by PIB Delhi

केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जेपी नड्डा ने वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा आज संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना करते हुए इसे प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में दीर्घकालिक विजन वाला 'विकसित भारत बजट' बताया है।

श्री नड्डा ने देश में बायोफार्मास्युटिकल इकोसिस्‍टम को बढ़ावा देने पर जोर देने की सराहना करते हुए कहा, बायोफार्मा शक्ति पहल के तहत, सरकार ने अगले पांच वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये का आवंटन प्रस्तावित किया है। इससे उन्नत जैविक दवाओं और बायोसिमिलर्स का घरेलू उत्पादन बढ़ेगा। तीन नए संस्थानों की स्थापना और सात विद्यमान संस्थानों के उन्नयन से भारत के फार्मास्युटिकल क्षेत्र के लिए विकास, नवोन्‍मेषण और वैश्विक प्रतिस्पर्धा का एक नया युग आरंभ होगा। राज्यों में तीन नए समर्पित रासायनिक पार्कों से घरेलू रासायनिक उत्पादन में वृद्धि होगी।

रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट स्वास्थ्य और फार्मा सेक्‍टर में एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है। 10,000 करोड़ रुपये की 'बायोफार्मा शक्ति' पहल से लेकर तीन नए राष्ट्रीय औषध विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईपीईआर) और उत्तर भारत में एक नए एनआईएमएएनएचएस तक, यह बजट 'एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत' के प्रति सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

****

पीके/केसी/एसकेजे/एम


(रिलीज़ आईडी: 2222084) आगंतुक पटल : 16
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil