संस्‍कृति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

ओडीओपी योजना का एमजीएमडी पहल के साथ एकीकरण

प्रविष्टि तिथि: 02 FEB 2026 3:32PM by PIB Delhi

मानचित्रित गांवों का राज्य/केंद्र शासित प्रदेशवार वितरण अनुलग्नक-I में दिया गया है। सम्‍बंधित जिलों में मानचित्रित गांवों की संख्या निम्न प्रकार है:

  • समस्तीपुर (बिहार) – 1,125
  • खगडि़या (बिहार) – 262
  • सागर (मध्य प्रदेश) – 2,125
  • सूरत (गुजरात) – 751

वर्तमान में, एमजीएमडी पहल को ग्राम स्तर की मूर्त और अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के दस्तावेजीकरण के लिए डिजिटल भंडार के रूप में तैयार किया गया है। इस योजना के अंतर्गत एमजीएमडी डेटाबेस को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना के साथ एकीकृत करने का कोई प्रावधान नहीं है।

 

एमजीएमडी कार्यक्रम में सांस्कृतिक रजिस्ट्रियों के माध्यम से ग्रामीण पर्यटन के लिए अवसंरचना निधि की मंजूरी या आवंटन का प्रावधान नहीं है।

राष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्रण मिशन (एनएमसीएम) के अंतर्गत एमजीएमडी का कार्यक्षेत्र गांवों की सांस्कृतिक विशेषताओं के प्रलेखन और डिजिटल संग्रह तक सीमित है। इसमें वाणिज्यिक गतिविधियां शामिल नहीं हैं। इसलिए वाणिज्य मंत्रालय की पहलों के साथ प्रयासों का दोहराव नहीं होता है।

 

एमजीएमडी पोर्टल लोगों से एकत्रित डेटा आधारित तंत्र के माध्यम से समय-समय पर सूचनाओं को अद्यतन करने की सुविधा प्रदान करता है। स्थानीय समुदाय और व्यक्ति पोर्टल पर 'योगदान करें' सुविधा के माध्यम से प्रासंगिक सांस्कृतिक जानकारी प्रदान कर सकते हैं। ऐसी जानकारियों को पोर्टल पर दिए जाने से पहले उनका सत्यापन और जांच की जाती है।

 

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज लोकसभा में लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

***

अनुबंध-1

 

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

अपलोड किए गए गांवों की संख्या

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

176

आंध्र प्रदेश

17142

अरुणाचल प्रदेश

4613

असम

26074

बिहार

39563

चंडीगढ़

12

छत्तीसगढ

19571

दिल्ली

252

गोवा

431

गुजरात

19271

हरियाणा

7579

हिमाचल प्रदेश

18735

जम्मू-कश्मीर

6926

झारखंड

29908

कर्नाटक

29569

केरल

1275

लद्दाख

238

लक्षद्वीप द्वीप समूह

13

मध्य प्रदेश

56429

महाराष्ट्र

40042

मणिपुर

306

मेघालय

7012

मिजोरम

1026

नगालैंड

1498

ओडिशा

47209

पुदुचेरी

127

पंजाब

12084

राजस्थान

46696

सिक्किम

464

तमिलनाडु

19219

तेलंगाना

9824

दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव

107

त्रिपुरा

899

उत्‍तर प्रदेश

103003

उत्तराखंड

15727

पश्चिम बंगाल

40429

 

*******

पीके/केसी/वीके/जीआरएस


(रिलीज़ आईडी: 2222255) आगंतुक पटल : 247
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu