महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
बजट विकासोन्मुख सोच का सशक्त प्रतिबिंब है: महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी
प्रविष्टि तिथि:
03 FEB 2026 3:38PM by PIB Delhi
श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘X’ पर कहा, #ViksitBharatBudget - बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक घोषणा है। "केंद्र सरकार ने देश के हर जिले में बालिका छात्रावास के निर्माण का बड़ा निर्णय लिया है। यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में लैंगिक समानता, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मजबूत करने वाला एक मील का पत्थर है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हार्दिक आभार, जिनके दूरदर्शी नेतृत्व में बेटियों की शिक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इस ऐतिहासिक फैसले के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन जी को भी साधुवाद।
इसके साथ ही उच्च शिक्षा क्षेत्र में नए संस्थानों, यूनिवर्सिटी टाउनशिप, अनुसंधान अवसंरचना और अन्य शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार से देश की बेटियाँ अब और अधिक आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकेंगी।
यह निर्णय स्पष्ट संदेश है : बेटियाँ पढ़ेंगी, आगे बढ़ेंगी और भारत का भविष्य संवारेंगी।
माननीय मंत्री ने ‘X’ पर एक अन्य पोस्ट पर कहा, “यह बजट विकासोन्मुख सोच का सशक्त प्रतिबिंब है। महिलाओं के रोज़गार, बेटियों की शिक्षा और हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल की व्यवस्था जैसे प्रावधान नारी सशक्तिकरण को नई दिशा देंगे। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण हेतु आसान ऋण, एमएसएमई क्रेडिट और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देकर यह बजट ‘विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूती से आगे बढ़ाता है।”
****
SS
(रिलीज़ आईडी: 2222553)
आगंतुक पटल : 89