महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क में आयोजित सामाजिक विकास आयोग के 64वें सत्र में भाग ले रहा है


इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने न्यूयॉर्क में भारत के स्थायी मिशन द्वारा विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया

अपने संबोधन में उन्होंने हिंदी भाषा के वैश्विक प्रचार-प्रसार तथा प्रवासी भारतीय समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला

प्रविष्टि तिथि: 03 FEB 2026 4:17PM by PIB Delhi

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री, श्रीमती सावित्री ठाकुर, संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क में आयोजित सामाजिक विकास आयोग के 64वें सत्र में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं।

इस यात्रा के क्रम में, माननीय राज्य मंत्री ने आज न्यूयॉर्क में भारत के स्थायी मिशन द्वारा आयोजित विश्व हिंदी दिवस कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा राष्ट्र की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकता का सशक्त माध्यम है तथा इसके वैश्विक प्रचार में प्रवासी भारतीयों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

श्रीमती ठाकुर ने कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु निरंतर प्रयास कर रहा है और हिंदी दिवस, हिंदी पखवाड़ा एवं कार्यशालाओं के माध्यम से सरकारी कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के उभरती आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित होने के साथ-साथ हिंदी का अंतरराष्ट्रीय महत्व भी निरंतर बढ़ रहा है।

राज्य मंत्री ने इस बात पर बल दिया कि तकनीकी युग के अनुरूप हिंदी को युवा पीढ़ी के लिए अधिक सुलभ बनाना आवश्यक है, जिससे वैश्विक स्तर पर इसकी स्वीकार्यता और सशक्त हो सके।

इस अवसर पर भारत के स्थायी मिशन के उप-स्थायी प्रतिनिधि महामहिम योजना पटेल (H.E. Ms. Yojna Patel), नेपाल के संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि महामहिम राजदूत लोक बहादुर थापा (H. E. Mr. Lok Bahadur Thapa), मॉरिशस के संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि महामहिम राजदूत मिलान जया मीटराभन (H. E. Mr. Milan Jaya Meetarbhan), गुयाना की संयुक्त राष्ट्र में उप-स्थायी प्रतिनिधि महामहिम राजदूत त्रिशला सिमान्तिनी पर्सौद (H. E. Ms. Trishala Simantini Persaud), भारत के स्थायी मिशन के वरिष्ठ अधिकारी तथा न्यूयॉर्क में निवासरत भारतीय समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे।

***

SS/PC


(रिलीज़ आईडी: 2222588) आगंतुक पटल : 136