गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

जीवंत ग्राम कार्यक्रम का कार्यान्वयन

प्रविष्टि तिथि: 03 FEB 2026 4:14PM by PIB Delhi

सरकार ने 15 फरवरी, 2023 को जीवंत ग्राम कार्यक्रम-I (वीवीपी-I) को केंद्र प्रायोजित योजना के रूप में मंजूरी दी थी। इसका उद्देश्य अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के 19 जिलों के उत्तरी सीमा से सटे 46 ब्लॉकों के चुनिंदा गांवों का व्यापक विकास करना है। शुरूआत में वीवीपी-I के तहत प्राथमिकता के आधार पर व्यापक विकास के लिए 662 गांवों की पहचान की गई है।

इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सरकार ने 2 अप्रैल, 2025 को जीवंत ग्राम कार्यक्रम-II (वीवीपी--II) को केंद्रीय क्षेत्र योजना के रूप में मंजूरी दी। ये वीवीपी-I के तहत आने वाली उत्‍तरी सीमा के अलावा 15 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की अंतरराष्ट्रीय भू सीमाओं से सटे ब्लॉकों में स्थित चिन्हित गांवों के व्यापक विकास के लिए है। वीवीपी-II के तहत 1954 गांवों की पहचान व्यापक विकास के लिए की गई है।

जीवंत ग्राम कार्यक्रम-I (वीवीपी-I) के तहत गृह मंत्रालय और केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों के समन्‍वय से 3431.00 करोड़ रुपये के परिव्यय वाली 2,558 परियोजनाओं/कार्यों को मंजूरी दी गई है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश-वार विवरण इस प्रकार है:

क्रमांक

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के नाम

वीवीपी-I के तहत गृह मंत्रालय एवं केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों के समन्‍वय से स्वीकृत कार्यों/परियोजनाओं की संख्या

स्‍वीकृत लागत

(करोड़ रुपये में)

1.

अरुणाचल प्रदेश

2082

2749.74

2.

हिमाचल प्रदेश

133

126.01

3.

लद्दाख (केंद्र शासित प्रदेश)

88

95.76

4.

सिक्किम

63

188.9

5.

उत्तराखंड

200

270.58

इसके अलावा, वीवीपी-I के तहत राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की रिपोर्ट के अनुसार, जागरूकता अभियान, सेवा वितरण शिविर, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण गतिविधियां, स्वास्थ्य और पशु चिकित्सा शिविर, मेले और त्यौहार तथा पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने सहित 8500 से अधिक गतिविधियां आयोजित की गई हैं। राज्य/केंद्र शासित प्रदेश-वार आयोजित गतिविधियों का विवरण नीचे दिया गया है:

क्रमांक

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के नाम

25 जनवरी, 2026 तक आयोजित गतिविधियों की कुल संख्या

1.

अरुणाचल प्रदेश

2966

2.

हिमाचल प्रदेश

1016

3.

लद्दाख (केंद्र शासित प्रदेश)

2221

4.

सिक्किम

530

5.

उत्तराखंड

1836

अभी तक इन गतिविधियों के प्रभाव का कोई मूल्‍यांकन नहीं किया गया है। हालांकि, अरुणाचल प्रदेश सरकार ने सूचित किया है कि सीमावर्ती जिलों कुरुंग कुमे, दिबांग घाटी और शि-योमी में लोग गांवों में वापस लौट रहे हैं।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय ने यह जानकारी लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

***

पीके/केसी/आईएम/केके

 


(रिलीज़ आईडी: 2222687) आगंतुक पटल : 121
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Assamese , Punjabi