महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
केंद्रीय बजट 2026 में राष्ट्र निर्माण के लिए तीन प्रमुख कर्तव्यों पर विशेष जोर: महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी
प्रविष्टि तिथि:
03 FEB 2026 6:24PM by PIB Delhi
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘X’ पर कहा, “माननीय प्रधानमंत्री श्री narendramodi जी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 में राष्ट्र निर्माण के लिए तीन प्रमुख कर्तव्यों पर विशेष जोर दिया गया है:
- अस्थिर वैश्विक परिदृश्य के बीच सुदृढ़ता बनाए रखते हुए आर्थिक विकास को तेज़ करना और उसे निरंतर बनाए रखना।
- आम नागरिकों की आकांक्षाओं को पूरा करना तथा उनकी क्षमताओं का विकास कर भारत की समृद्धि में उन्हें सशक्त भागीदार बनाना।
- सार्थक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक परिवार, समुदाय, धर्म और क्षेत्र को संसाधनों, सुविधाओं और अवसरों तक समान पहुंच प्रदान करना।
यह बजट ‘विकसित भारत’ कें संकल्प को मजबूती देने वाला, समावेशी और भविष्य उन्मुख भारत की दिशा में एक सशक्त कदम है। #ViksitBharatBudget”
****
SS
(रिलीज़ आईडी: 2222715)
आगंतुक पटल : 105