जनजातीय कार्य मंत्रालय
जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के संग्रहालयों का निर्माण
प्रविष्टि तिथि:
04 FEB 2026 1:45PM by PIB Delhi
केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके ने आज राज्यसभा में एक गैर-तारांकित प्रश्न का उत्तर देते हुए बताया कि जनजातीय कार्य मंत्रालय ने राज्य सरकारों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर 10 राज्यों में 11 जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालयों (टीएफएफएम) को मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य देश के स्वतंत्रता आंदोलन में जनजातीय लोगों के बलिदान और योगदान को मान्यता देने और उनके प्रति जागरूकता पैदा करना है। जनजातीय कार्य मंत्रालय केंद्र प्रायोजित योजनाओं- ‘जनजातीय अनुसंधान संस्थान को सहायता’ और ‘अनुच्छेद 275 (1) के परंतुक’ के अंतर्गत राज्य सरकारों से प्राप्त अतिरिक्त आवश्यकताओं और प्रस्तावों के आधार पर इन परियोजनाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करता है। संग्रहालयों की निर्माण प्रक्रिया में भूमि चयन, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) का निर्माण और संग्रहालयों का वास्तविक निर्माण राज्य सरकारों की जिम्मेदारी होती है। राज्यवार जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालयों की जानकारी, जिसमें मंजूरी का वर्ष, परियोजना की स्वीकृत लागत, मंत्रालय द्वारा आवंटित धनराशि, वास्तविक खर्च और संग्रहालय की वर्तमान स्थिति शामिल है, नीचे प्रस्तुत की गई है-
परिशिष्ट-I
आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के संग्रहालयों का राज्यवार विवरण
|
क्रमांक
|
राज्य
|
संग्रहालय का नाम
|
जगह
|
स्वीकृति वर्ष
|
परियोजना की स्वीकृत लागत
(करोड़ रुपए में)
|
जनजातीय कार्य मंत्रालय का योगदान
(करोड़ रुपए में)
|
जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई धनराशि
(करोड़ रुपए में)
|
वर्तमान स्थिति
|
|
1
|
झारखंड
|
बिरसा मुंडा स्मारक स्वतंत्रता सेनानी
संग्रहालय
|
रांची
|
2017-18
|
34.22
|
25.00
|
25.00
|
15.11.2021 को उद्घाटन
|
|
2
|
मध्य प्रदेश
|
बादल भोई राज्य जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय
|
छिंदवाड़ा
|
2017-18
|
40.69
|
25.69
|
25.69
|
|
राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय
|
जबलपुर
|
2019-20
|
14.39
|
14.39
|
11.36
|
|
3.
|
छत्तीसगढ़
|
शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक और जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय
|
नवा रायपुर
|
2017-18
|
53.13
|
42.47
|
42.47
|
01.11.2025 को उद्घाटन
|
|
4.
|
मिजोरम
|
रोपुइलियानी जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय
|
केल्सिह, आइजोल
|
2019-20
|
25.36
|
25.36
|
25.36
|
2026 के मध्य तक उद्घाटन का प्रस्ताव है
|
|
5.
|
आंध्र प्रदेश
|
जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों का संग्रहालय
|
लाम्बासिंगी, एएसआर
|
2017-18
|
45.00
|
25.00
|
11.00
|
|
6.
|
तेलंगाना
|
रामजी गोंड जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय
|
हैदराबाद
|
2018-19
|
34.00
|
25.00
|
15.24
|
|
7.
|
केरल
|
जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय
|
सुगंधगिरि, वायनाड
|
2017-18
|
16.66
|
15.00
|
7.19
|
2026 के अंत तक उद्घाटन का प्रस्ताव है
|
|
8.
|
गुजरात
|
जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय
|
राजपीपला, नर्मदा
|
2017-18
|
257.94
|
50.00
|
50.00
|
|
9.
|
गोवा
|
जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय
|
पोंडा
|
2020-21
|
24.96
|
15.00
|
1.06
|
डीपीआर को अंतिम रूप दे दिया गया है और एजेंसी को कार्य आदेश जारी कर दिया गया है
|
|
10.
|
मणिपुर
|
रानी गाइदिनलिउ जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय
|
लुआंगकाओ, तामेंगलोंग
|
2018-19
|
51.38
|
25.00
|
1.00
|
डीपीआर चरण में है
|
****
पीके/केसी/बीयू/एनजे
(रिलीज़ आईडी: 2223085)
आगंतुक पटल : 77