पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

उत्तर पूर्वी राज्यों में स्वास्थ्य और शिक्षा अवसंरचना

प्रविष्टि तिथि: 04 FEB 2026 2:26PM by PIB Delhi

उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय (एमडीओएनईआर) ने अपनी योजनाओं के तहत वर्ष 2022-23 से 2025-26 (31.12.2025 तक) के दौरान उत्तर पूर्वी राज्यों में शिक्षा क्षेत्र की 49 और स्वास्थ्य क्षेत्र की 26 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं की कुल स्वीकृत लागत 3601.06 करोड़ रुपये है, जिसमें से 1635.39 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं और 31.12.2025 तक 995.37 करोड़ रुपये का उपयोग किया जा चुका है। इन परियोजनाओं का राज्य-वार विवरण इस प्रकार है:

क्रम संख्या

राज्य

शिक्षा परियोजनाएं

(संख्या)

स्वास्थ्य परियोजनाएं

(संख्या)

कुल स्वीकृत लागत

(राशि रुपये करोड़ में)

कुल जारी राशि (राशि रुपये करोड़ में)

कुल उपयोग (राशि रुपये करोड़ में)

1

अरुणाचल प्रदेश

1

3

240.66

118.82

76.25

2

असम

7

2

1532.77

688.82

385.90

3

मणिपुर

8

2

448.70

148.41

81.55

4

मेघालय

6

1

44.31

23.86

9.33

5

मिजोरम

-

5

81.68

27.02

12.28

6

नगालैंड

4

3

175.80

71.66

48.54

7

सिक्किम

2

2

323.89

279.71

276.27

8

त्रिपुरा

3

5

501.32

125.57

45.57

9

अन्य एजेंसियां

18

3

251.93

151.53

59.69

कुल

49

26

3601.06

1635.39

995.37

 

भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) शिलांग द्वारा किए गए योजनाओं के स्वतंत्र मूल्यांकन में स्वास्थ्य और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास के लिए एमडीओएनईआर योजनाओं के महत्व को रेखांकित किया गया है।

केन्‍द्रीय उत्‍तर पूर्वी क्षेत्र विकास राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने यह जानकारी आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

*.**

पीके/केसी/आईएम/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2223587) आगंतुक पटल : 17
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Manipuri , Assamese