अंतरिक्ष विभाग
azadi ka amrit mahotsav

संसद प्रश्न: सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में तीसरा लॉन्चपैड

प्रविष्टि तिथि: 05 FEB 2026 3:46PM by PIB Delhi

कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन तथा प्रधानमंत्री कार्यालय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज राज्यसभा में लिखित उत्तर में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में तीसरे लॉन्चपैड स्थापन कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 21 मार्च, 2025 को वित्तीय मंजूरी मिलने के बाद, वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में स्थल का भू-तकनीकी सर्वेक्षण और स्थलाकृति सर्वेक्षण पूरा हो गया है। वहां सभी प्रणालियां स्थापित कर दी गई हैं और निविदाओं की प्रक्रिया जारी है। इससे संबंधित दो निविदाएं जारी की गई हैं। स्थल पर पहुंचने के मार्गों के निर्माण और अस्थायी बिजली आपूर्ति स्थापित करने के सिविल कार्य प्रगति पर हैं। इसके प्रमुख लंबित कार्यों में प्रणोदक भंडारण एवं सेवा प्रणाली स्थापित करना, चलित प्रक्षेपण प्लेटफॉर्म का निर्माण, विद्युत सुरक्षा टावर, वाहन एकीकरण भवन तक रेल पटरियां बिछाना और जेट विक्षेपण नलिका का निर्माण शामिल हैं। परियोजना मार्च, 2029 तक नियोजित है।

तीसरे लॉन्च पैड के कार्यान्वयन से संबंधी निविदा प्रक्रिया में निजी और लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की भागीदारी अपेक्षित है। सभी निविदाएं विभाग में प्रचलित खरीद तंत्र के अनुसार जारी और निष्पादित की जाएंगी, जिसमें मेक-इन-इंडिया  नीति को प्राथमिकता दी जाएगी।

***

पीके/केसी/एकेवी/एसके

 


(रिलीज़ आईडी: 2223879) आगंतुक पटल : 304
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali , Bengali-TR , Telugu