पर्यटन मंत्रालय
तेलंगाना में केंद्रीय क्षेत्र योजना ‘प्रसाद’ के अंतर्गत परियोजनाएं
प्रविष्टि तिथि:
06 FEB 2026 11:09AM by PIB Delhi
पर्यटन मंत्रालय अपनी केंद्रीय क्षेत्र योजना, 'तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक, विरासत संवर्द्धन अभियान' (प्रसाद) के माध्यम से तीर्थ और विरासत स्थलों पर पर्यटन ढांचे का समग्र विकास करते हुए आध्यात्मिक और तीर्थयात्रा के अनुभव को समृद्ध बनाने का उद्देश्य रखता है।
इस योजना के तहत मंत्रालय ने तेलंगाना में 146.50 करोड़ रुपए की लागत वाली 4 परियोजनाओं को स्वीकृति दी है, जिनका विवरण अनुलग्नक में उपलब्ध है।
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 5 फरवरी 2026 को राज्यसभा में लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
अनुलग्नक
तेलंगाना में प्रसाद योजना के अंतर्गत स्वीकृत परियोजनाओं की सूची:
(करोड़ रुपए में)
|
क्रमांक
|
परियोजना का नाम
|
स्वीकृति वर्ष
|
स्वीकृत राशि
|
जारी की गई राशि
|
स्थिति
|
|
1.
|
जोगुलम्बा देवी मंदिर, आलमपुर का विकास
|
2020-21
|
38.90
|
33.07
|
निर्माण कार्य पूरा हुआ
|
|
2.
|
रुद्रेश्वर (रामप्पा) मंदिर, मुलुगु में तीर्थयात्रा और विरासत पर्यटन अवसंरचना का विकास
|
2022-23
|
62.00
|
32.73
|
कार्य जारी
|
|
3.
|
भद्राचलम, भद्राद्रिकोठागुडेम जिले में तीर्थयात्रा बुनियादी ढांचे का विकास
|
2022-23
|
41.38
|
8.43
|
कार्य जारी
|
|
4.
|
देवी रेणुका येल्लमा देवस्थानम में बुनियादी सुविधाओं का विकास
|
2024-25
|
4.22
|
0.00
|
कार्य जारी
|
***
पीके/केसी/बीयू/जीआरएस
(रिलीज़ आईडी: 2224339)
आगंतुक पटल : 85