सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

विदर्भ के औद्योगिक विकास को नई गति: नागपुर में ‘खासदार (सांसद) औद्योगिक महोत्सव – एडवांटेज विदर्भ 2026’ का भव्य उद्घाटन

प्रविष्टि तिथि: 06 FEB 2026 5:58PM by PIB Delhi

विदर्भ में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिले इस उद्देश्य से केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी की संकल्पनाप्रेरणा और मार्गदर्शन से नागपुर में 06 से 08 फरवरी 2026 तक आयोजित 'खासदार (सांसद) औद्योगिक महोत्सव - Advantage Vidarbha' का आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी ने श्री नितिन गडकरी जी, राज्य के मंत्री तथा नागपुर के पालकमंत्री श्री चंद्रशेखर बावनकुले जी, राज्यमंत्री श्री आशीष जयस्वाल जी, राज्यमंत्री श्री आशीष भोयर जी, सभी विधायक गण तथा विशेष रुप से आमंत्रित उद्योगपति, अदानी समूह के श्री जीत अदानी जी, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के श्री राजेश जेजुरीकर जी, सोलर इंडस्ट्रीज के पद्मश्री श्री सत्यनारायण नुवाल जी, अन्य सभी उद्योगपति गण, शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधि और गणमान्यों की उपस्थिति में उद्घाटन किया।

'खासदार (सांसद) औद्योगिक महोत्सव - Advantage Vidarbha' के इस उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री गडकरी जी ने कहां, "विदर्भ का सर्वांगीण विकास हो इस संकल्प से विगत अनेक वर्षों से हम सभी कार्यरत है। रोजगार सृजन के लिए उद्योग और व्यापार का क्षेत्र महत्वपूर्ण है। हमारा विदर्भ जंगलों और खनिज संसाधन से समृद्ध है। महाराष्ट्र के लगभग 75% खनिज संसाधन विदर्भ में है। इन्हीं संसाधनों पर आधारित उद्योगों के साथ साथ अन्य उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए और विदर्भ का विकास हो, यहां ग्रोथ रेट बढ़े और विदर्भ में रोजगार सृजन के अवसर निर्माण हो इस उद्येश्य से इस खासदार (सांसद) औद्योगिक महोत्सव - एडवांटेज विदर्भ का आयोजन किया जाता है। उद्योग के साथ-साथ विदर्भ में पर्यटन के क्षेत्र में भी रोजगार निर्माण के लिए प्रयास हो रहा है। गडचिरोली जिलें में अनेक नए उद्योगों के लिए निवेश हो रहा है। वर्धा जिलें में भी लॉजिस्टिक पार्क, ड्राय पोर्ट का काम शुरु है। उद्योगों में निवेश की दृष्टि से विदर्भ के हर जिले में उद्योग बढ़े और रोजगार के अवसर निर्माण हो इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। केवल नागपुर ही नहीं, बल्कि संपूर्ण विदर्भ के विकास के लिए हम प्रयासरत है।"

असोसिएशन फॉर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट (एआयडी) द्वारा आयोजित खासदार (सांसद) औद्योगिक महोत्सव - एडवांटेज विदर्भ 2026 का यह तीसरा संस्करण है। इस वर्ष के आयोजन में भव्य प्रदर्शनी, उद्योग सत्र, बी टू बी एवं बी टू जी मिटिंग्ज, वेंडर डेवलपमेंट सेशन्स, स्टार्ट-अप पिचिंग सेशन्स शामिल रहेंगे। भारत का रक्षा और उन्नत विनिर्माण, मशिनरी और सेवाओं की उपस्थिति इस साल की प्रदर्शनी के आकर्षण रहेंगे। इस बिजनेस कॉनक्लेव में बाजार में उभरते रुझानों, उद्योगों के सामने आने वाली चुनौतियों और विकास रणनीतियों पर चर्चा के लिए सूचना साझाकरण, पैनल चर्चा, सेमिनार और सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। कई क्षेत्रों के उद्योगों पर इन बिजनेस कॉनक्लेव में फोकस रहेगा।

इस आयोजन में 20 से अधिक देशों के डेलिगेशन्स, 300 से अधिक Tech Showcases और 200 से अधिक Industry Experts शामिल होंगे। इसके साथ ही निवेशक, नीति निर्माता, उद्योगपति, विभिन्न उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि, टेक्निशियन, शैक्षणिक संस्थान और विशेषग्य भी शामिल होंगे। नवाचार के लिए एक सहायक प्रणाली तैयार करना, विदर्भ के उद्योगों की क्षमताओं को बढ़ावा देना और विदर्भ को देश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण स्थान दिलाना यह इस आयोजन के विशेष उद्येश्य है।

*****

जी.डी.एच/हे.जो


(रिलीज़ आईडी: 2224563) आगंतुक पटल : 63