रेल मंत्रालय
भारतीय रेलवे में 2014-15 और 2024-25 के बीच 5.08 लाख भर्तियाः अश्विनी वैष्णव
वार्षिक कैलेंडर 2024 और 2025 के अनुसार, 1,43,086 अराजपत्रित रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी
2025-26 में अब तक 34,929 भर्तियां हुईं
प्रविष्टि तिथि:
06 FEB 2026 5:41PM by PIB Delhi
वर्तमान में भारतीय रेलवे में वार्षिक कैलेंडर 2024 और 2025 के अनुसार, अराजपत्रित कर्मियों की 1,43,086 रिक्तियों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।
https://x.com/RailMinIndia/status/2019703254020694274?s=20
जनवरी से दिसंबर 2024 के दौरान सहायक लोको पायलट (एएलपी), तकनीशियन, सब-इंस्पेक्टर, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में कांस्टेबल, जूनियर इंजीनियर (जेई)/डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट (डीएमएस)/ केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (सीएमए), पैरामेडिकल श्रेणियां, गैर-तकनीकी पॉपुलर श्रेणियां (स्नातक), गैर-तकनीकी पॉपुलर श्रेणियां (अंडर-ग्रेजुएट), मिनिस्टीरियल और आइसोलेटिड श्रेणियां और लेवल-1 श्रेणियां जैसे सहायक, ट्रैक मेंटेनर और पॉइंट्समैन के पदों को भरने के लिए 92,116 रिक्तियों के लिए दस केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचनाएं (सीईएन) अधिसूचित की गईं।
59,678 पदों के लिए प्रथम चरण/एकल चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) संपन्न हो चुकी है। विवरण इस प्रकार है:-
|
परीक्षा
|
उम्मीदवार
|
शहर
|
भाषा
|
|
एएलपी पद के लिए प्रथम चरण की सीबीटी परीक्षा
(18,799 रिक्तियां)
|
18,40,347
|
156
|
15
|
|
तकनीशियन पद के लिए सीबीटी
(14,298 रिक्तियां)
|
26,99,892
|
139
|
15
|
|
जेई/डीएमएस/सीएमए के पद के लिए प्रथम चरण की सीबीटी (7,951 रिक्तियां)
|
11,01,266
|
146
|
15
|
|
आरपीएफ-एसआई पद के लिए सीबीटी (452 रिक्तियां)
|
15,35,635
|
143
|
15
|
|
आरपीएफ-कांस्टेबल पद के लिए सीबीटी
(4,208 रिक्तियां)
|
45,30,288
|
147
|
15
|
|
पैरामेडिकल श्रेणियों के लिए सीबीटी
(1,376 रिक्तियां)
|
7,08,321
|
143
|
15
|
|
गैर-तकनीकी पॉपुलर श्रेणियों (स्नातक) के लिए प्रथम चरण की सीबीटी (8,113 रिक्तियां)
|
58,41,774
|
141
|
15
|
|
गैर-तकनीकी पॉपुलर श्रेणियों (अंडर ग्रेजुएट) के लिए प्रथम चरण की सीबीटी (3,445 रिक्तियां)
|
63,27,473
|
157
|
15
|
|
मिनिस्टीरियल और आइसोलेटिड श्रेणियों के लिए सीबीटी
(1,036 रिक्तियां)
|
4,46,013
|
139
|
15
|
|
कुल उम्मीदवार
|
2,50,31,009
|
|
|
एएलपी, जेई/डीएमएस/सीएमए और गैर-तकनीकी पॉपुलर श्रेणियों (ग्रेजुएट एवं अंडर ग्रेजुएट) के पदों के लिए दूसरे चरण की सीबीटी परीक्षाएं भी पूरी हो चुकी हैं। विवरण इस प्रकार है:
|
परीक्षा
|
उम्मीदवार
|
शहर
|
भाषा
|
|
एएलपी पद के लिए द्वितीय चरण की सीबीटी परीक्षा
(18,799 रिक्तियां)
|
2,66,363
|
112
|
15
|
|
जेई/डीएमएस/सीएमए के पद के लिए द्वितीय चरण की सीबीटी (7,951 रिक्तियां)
|
1,17,339
|
118
|
15
|
|
गैर-तकनीकी पॉपुलर श्रेणियों (स्नातक) के लिए द्वितीय चरण की सीबीटी (8,113 रिक्तियां)
|
1,21,931
|
129
|
15
|
|
गैर-तकनीकी पॉपुलर श्रेणियों (अंडर ग्रेजुएट) के लिए द्वितीय चरण की सीबीटी (3445 रिक्तियां)
|
51,978
|
79
|
15
|
|
कुल उम्मीदवार
|
5,57,611
|
|
|
एएलपी और गैर-तकनीकी पॉपुलर श्रेणियों (स्नातक) के पदों के लिए कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (सीबीएटी) और गैर-तकनीकी पॉपुलर श्रेणियों (स्नातक स्तर) तथा मिनिस्टीरियल एवं आइसोलेटिड श्रेणियों के पदों के लिए कंप्यूटर आधारित कौशल परीक्षा भी संपन्न हो चुकी है। विवरण इस प्रकार है:
|
परीक्षा
|
उम्मीदवार
|
शहर
|
भाषा
|
|
एएलपी पद के लिए सीबीएटी (18,799 रिक्तियां)
|
1,32,044
|
84
|
2
|
|
मिनिस्टीरियल और आइसोलेटिड श्रेणियों के लिए अनुवाद परीक्षण
|
1,233
|
8
|
2
|
|
गैर-तकनीकी पॉपुलर श्रेणियों (स्नातक) के पद के लिए सीबीएटी
|
13,616
|
38
|
2
|
|
गैर-तकनीकी पॉपुलर श्रेणियों (स्नातक स्तर) के पदों के लिए कंप्यूटर आधारित टाइपिंग कौशल परीक्षा (सीबीटीएसटी)
|
30,341
|
58
|
2
|
|
कुल उम्मीदवार
|
1,77,234
|
|
|
लेवल-1 श्रेणी की 32,438 रिक्तियों के लिए सीबीटी (संचार परीक्षण) 27.11.2025 से 140 शहरों में 15 भाषाओं में शुरू हो गया है। कांस्टेबल (आरपीएफ) की 4,208 रिक्तियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) 06.12.2025 को संपन्न हुई।
तकनीशियन, जूनियर इंजीनियर, पैरामेडिकल श्रेणी, सब-इंस्पेक्टर (आरपीएफ) और सहायक लोको पायलट सहित विभिन्न पदों के लिए 34,000 से अधिक उम्मीदवारों के पैनल को अंतिम रूप दे दिया गया है। इनमें से अधिकांश पद सेफ्टी कैटेगरीज में हैं।
इसके अतिरिक्त, वर्ष 2025 के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार, 50,970 रिक्तियों के लिए नौ केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचनाएं (सीईएन) भी जारी की गई हैं। विवरण इस प्रकार है:
|
सीईएन संख्या.
|
पद का नाम
|
अधिसूचित रिक्तियों की संख्या
|
अधिसूचना का महीना
|
|
01/2025
|
सहायक लोको पायलट
|
9,970
|
मार्च 2025
|
|
02/2025
|
तकनीशियन
|
6,238
|
जून 2025
|
|
03/2025
|
पैरामेडिकल श्रेणियां
|
434
|
जुलाई 2025
|
|
04/2025
|
अनुभाग नियंत्रक
|
368
|
अगस्त 2025
|
|
05/2025
|
जूनियर इंजीनियर/डिपो सामग्री अधीक्षक
|
2,585
|
अक्टूबर 2025
|
|
06/2025
|
गैर-तकनीकी पॉपुलर श्रेणियां (स्नातक)
|
5,810
|
अक्टूबर 2025
|
|
07/2025
|
गैर-तकनीकी पॉपुलर श्रेणियां (अंडर ग्रेजेएट)
|
3,058
|
अक्टूबर 2025
|
|
08/2025
|
आइसोलेटेड कैटेगरीज श्रेणियां
|
312
|
दिसंबर 2025
|
|
09/2025
|
स्तर-1
|
22,195
|
दिसंबर 2025
|
आरआरबी परीक्षाएं तकनीकी प्रकृति की होती हैं, जिनमें बड़े पैमाने पर मानव संसाधन और कर्मचारियों की तैनाती और प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। रेलवे ने इन सभी चुनौतियों का सामना करते हुए सभी निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पारदर्शी तरीके से भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की। पूरी प्रक्रिया के दौरान प्रश्न पत्र लीक होने या इसी तरह की किसी भी प्रकार की गड़बड़ी का कोई मामला सामने नहीं आया।
भारतीय रेलवे में वर्ष 2004-05 से 2013-14 और वर्ष 2014-15 से 2024-25 के दौरान हुई भर्तियों का विवरण नीचे दिया गया है:
|
अवधि
|
कुल भर्तियां
|
|
2004-05 से 2013-14 तक
|
4.11 लाख
|
|
2014-15 से 2024-25 तक
|
5.08 लाख
|
|
2025-26 (वर्तमान तिथि तक)
|
34,929
|
इसके अलावा, रेल मंत्रालय ने ग्रुप 'सी' पदों की विभिन्न श्रेणियों में भर्ती के लिए 2024 से वार्षिक कैलेंडर प्रकाशित करने की प्रणाली शुरू की है। वार्षिक कैलेंडर के शुरू होने से उम्मीदवारों को निम्नलिखित लाभ मिल रहे हैं:
- उम्मीदवारों के लिए अधिक अवसर;
- हर साल पात्र होने वालों के लिए अवसर;
- परीक्षाओं की निश्चितता;
- भर्ती प्रक्रिया, प्रशिक्षण और नियुक्तियों में तेजी।
केंद्रीय रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
***
पीके/केसी/आईएम/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2224683)
आगंतुक पटल : 37