कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय क्षेत्र किसान उत्पादक संगठन योजना के तहत 10,000 किसान उत्पादक संगठनों का गठन


एक जनवरी 2026 तक, 21.96 लाख से अधिक महिला किसान 10,000 एफपीओ पहल का हिस्सा बनीं

प्रविष्टि तिथि: 06 FEB 2026 6:34PM by PIB Delhi

भारत सरकार की 10,000 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के गठन एवं संवर्धन’ की केंद्रीय क्षेत्र योजना’ के अंतर्गत अब तक 10,000 एफपीओ गठित किए जा चुके हैं।

इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत 10,000 एफपीओ में से 1,175 एफपीओ में शत प्रतिशत महिला सदस्य हैं।

एक जनवरी 2026 तक, ‘10,000 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के गठन एवं संवर्धन’ की केंद्रीय क्षेत्र योजना के अंतर्गत पंजीकृत कुल 56.32 लाख किसानों में से 21.96 लाख महिला किसान हैं।

कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर ने आज राज्यसभा में लिखित प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी।

***

पीके/केसी/एसएस

 


(रिलीज़ आईडी: 2224716) आगंतुक पटल : 85
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi