सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

फास्टैग सालाना पास लॉन्च होने के छह महीने के अंदर 50 लाख से ज़्यादा यूजर हो गए

प्रविष्टि तिथि: 06 FEB 2026 4:53PM by PIB Delhi
  • लॉन्च के छह महीने के अंदर 50 लाख से ज़्यादा यूज़र्स और 26.55 करोड़ टोटल ट्रांज़ैक्शन के साथ मज़बूती से अपनाया गया।
  • कुल कार यूज़र्स ट्रांज़ैक्शन का लगभग 28% एनुअल पास के ज़रिए रिकॉर्ड किया गया।
  • एनुअल पास इस्तेमाल करने वाले टॉप तीन फ़ीस प्लाज़ा: दिल्ली NCR में बिजवासन 57% के साथ, दिल्ली NCR में मुंडका 53% के साथ और सोनीपत में झिंझोली 53% कुल कार क्रॉसिंग के साथ एनुअल पास का इस्तेमाल करता है।
  • टॉप तीन इलाके: चंडीगढ़, तमिलनाडु और दिल्ली

 

नई दिल्ली, 06 फरवरी 2026: 'आवागमन की सुगमता' को बढ़ावा देते हुए, फास्टैग एनुअल पास ने 15 अगस्त 2025 को अपनी शुरुआत के छह महीने के भीतर 50 लाख उपयोगकर्ताओं का आंकड़ा पार कर और 26.55 करोड़ से अधिक लेनदेन दर्ज कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह मील का पत्थर राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर निजी वाहन स्वामियों के बीच वार्षिक पास की बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाता है, जो यात्रा के लिए एक निर्बाध और किफायती विकल्प प्रदान करता है।

राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के बीच फास्टैग एनुअल पास की बढ़ती प्राथमिकता को रेखांकित करते हुए, राजमार्ग नेटवर्क पर कारों के कुल लेनदेन का लगभग 28% अब इसी पास के माध्यम से किया जा रहा है।

आंकड़े राष्ट्रीय राजमार्ग यात्रियों द्वारा इसे बड़े पैमाने पर अपनाए जाने का संकेत देते हैं। दिल्ली एनसीआर में बिजवासन शुल्क प्लाजा सबसे प्रमुख स्थान के रूप में उभरा है, जहा कुल कार क्रॉसिंग का लगभग 57% हिस्सा वार्षिक पास का है। इसके बाद दिल्ली एनसीआर का मुंडका शुल्क प्लाजा और सोनीपत का झिंझोली शुल्क प्लाजा आता है, जहां गैर-व्यावसायिक वाहनों की लगभग 53% क्रॉसिंग वार्षिक पास के जरिए दर्ज की गई।

इसके अतिरिक्त, क्षेत्रवार विश्लेषण से पता चलता है कि उपयोग के मामले में चंडीगढ़ सबसे आगे है, जो देश भर में कुल वार्षिक पास लेनदेन का 14% हिस्सा रखता है। इसके बाद तमिलनाडु 12.3% और दिल्ली 11.5% के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। ये आंकड़े उत्तरी शहरी केंद्रों से लेकर दक्षिणी राज्यों तक विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में इस वार्षिक पास की व्यापक पहुंच को प्रदर्शित करते हैं।

राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे के लगभग 1,150 शुल्क प्लाजा पर लागू यह वार्षिक पास, ₹3,000 के एकमुश्त भुगतान के माध्यम से बार-बार रिचार्ज करने की आवश्यकता को समाप्त करता है। इसकी वैधता एक वर्ष या 200 टोल प्लाजा क्रॉसिंग तक होती है। यह पास वैध फास्टैग वाले सभी गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए लागू है। राजमार्गयात्रा ऐप या एनएचएआई (NHAI) की वेबसाइट के माध्यम से भुगतान करने के दो घंटे के भीतर यह पास वाहन से जुड़े मौजूदा फास्टैग पर सक्रिय हो जाता है।

फास्टैग एनुअल पास का यह बढ़ता उपयोग देश भर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुगम और किफायती यात्रा को बढ़ावा देने में इसकी प्रभावशीलता को और मजबूत करता है।

*****

पीके/केसी/वीएस


(रिलीज़ आईडी: 2224844) आगंतुक पटल : 186
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati , Urdu , Tamil