सहकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

'कृभको' और 'इफको' द्वारा सहकारी समितियों को यूरिया वितरण

प्रविष्टि तिथि: 10 FEB 2026 5:02PM by PIB Delhi

(क) यूरिया का राज्यवार आबंटन भारत सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्रालय के उर्वरक विभाग द्वारा किया जाता है । सहकारी समितियों, डीलरों और खुदरा विक्रेताओं को यूरिया का राज्य के भीतर वितरण, संबंधित राज्य सरकार की उर्वरक वितरण नीति के अनुसार किया जाता है । उर्वरक विभाग द्वारा राज्यों को मासिक आधार पर यूरिया आबंटित किया जाता है। मासिक आवंटन प्राप्त होने पर, संबंधित राज्य सरकार का कृषि विभाग राज्य के भीतर आगे वितरण हेतु आवश्यक निर्देश जारी करता है।

(ख) विगत तीन वर्षों के दौरान कृभको और इफको द्वारा राजस्थान राज्य को आपूर्ति की गई यूरिया की कुल मात्रा का जिलावार ब्योरा संलग्नक में दर्शाया गया है। राज्य में उर्वरकों का वितरण संबंधित राज्य सरकार द्वारा किया जाता है ।

(ग) झालावाड़-बारां जैसे आकांक्षी और अल्पसेवित जिलों सहित राज्यों में उर्वरकों की समय पर और पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा हर मौसम में निम्नलिखित उपाय किए जाते हैं:

i.  प्रत्येक फसल सीजन की शुरुआत से पहले, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, सभी राज्य सरकारों के परामर्श से, उर्वरकों की राज्यवार और माहवार आवश्यकता का आकलन करता है ।

ii.  कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा अनुमानित आवश्यकता के आधार पर, उर्वरक विभाग मासिक आपूर्ति योजना जारी करके राज्यों को उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा आबंटित करता है और निरंतर उपलब्धता की निगरानी करता है ।

iii. देश भर में सभी प्रमुख सब्सिडी वाले उर्वरकों की आवाजाही की निगरानी 'एकीकृत उर्वरक प्रबंधन प्रणाली' (आईएफएमएस) नामक एक ऑनलाइन वेब-आधारित निगरानी प्रणाली द्वारा की जाती है।

iv.  कृषि एवं किसान कल्याण विभाग और उर्वरक विभाग द्वारा राज्य के कृषि अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से नियमित साप्ताहिक वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाती है और राज्य सरकारों द्वारा बताए गए निर्देशानुसार उर्वरकों को भेजने के लिए सुधारात्मक कार्रवाई की जाती है I

(घ) सरकार, सहकारी वितरण नेटवर्क को सशक्त करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि छोटे और सीमांत किसानों की यूरिया तक आसान पहुंच हो, कई संरचनात्मक, डिजिटल और वित्तीय उपाय कार्यान्वित कर रही है:

  1. उर्वरक, बीज, कीटनाशकों, मृदा परीक्षण और परामर्शी  सेवाओं के लिए वन-स्टॉप सेंटर के रूप में कार्य करने के लिए पैक्स सहित खुदरा उर्वरक दुकानों को प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों (पीएमकेएसके) में परिवर्तित किया जा रहा है; 38,000 से अधिक पैक्स पीएमकेएसके के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
  2. वितरण को सुव्यवस्थित करने और ब्रांड के भ्रम को दूर करने के लिए, सभी सब्सिडी वाले उर्वरकों (यूरिया, डीएपी, एनपीके और एमओपी) की आपूर्ति अब 'प्रधानमंत्री भारतीय जनउर्वरक परियोजना' (पीएमबीजेपी) के अधीन एक ही ब्रांड नाम 'भारत' और एक एकीकृत लोगो  के अंतर्गत की जा रही है ।
  3. एकीकृत उर्वरक प्रबंधन प्रणाली' (आईएफएमएस) के माध्यम से सब्सिडी वाले उर्वरकों की आवाजाही  की निगरानी  की जाती है  ।
  4.  सहकारी शिक्षा सम्मेलनों एवं सशक्तिकरण अभियानों के माध्यम से जमीनी स्तर पर सहकारी नेटवर्क की परिचालन दक्षता में वृद्धि की जा रही है।

*****

संलग्नक

(मीट्रिक टन में)

 

इफको

वर्षवार यूरिया आपूर्ति

क्रम सं.

जिला

2022-23

2023-24

2024-25

2025-26 (31-01-2026 तक)

1

अजमेर

21,835

18,102

18,730

17,255

2

अलवर

17,118

15,412

15,677

25,492

3

बांसवाड़ा

18,227

17,752

17,208

14,308

4

बरान

15,599

13,906

26,172

24,802

5

बाड़मेर

10,361

11,553

11,995

12,718

6

भरतपुर

10,086

10,611

11,811

15,913

7

भीलवाड़ा

22,210

21,035

30,265

30,357

8

बीकानेर

33,094

35,596

39,046

22,705

9

बूंदी

21,324

18,897

23,746

23,269

10

चित्तौड़गढ़

19,285

17,859

21,290

24,878

11

चुरू

13,521

12,413

15,039

9,440

12

दौसा

7,354

5,138

8,281

7,259

13

धौलपुर

4,847

4,987

8,383

7,001

14

डूंगरपुर

2,221

2,033

2,233

2,070

15

गंगानगर

36,612

39,711

33,480

28,388

16

हनुमानगढ़

24,585

21,084

19,683

25,230

17

जयपुर

24,543

19,522

19,839

25,817

18

जैसलमेर

6,154

7,175

5,014

5,227

19

जालोर

8,917

10,010

6,969

11,093

20

झालावाड़

11,062

9,816

13,600

15,878

21

झुंझुनू

5,689

6,357

7,347

7,407

22

जोधपुर

14,851

17,522

21,330

19,108

23

करौली

8,114

5,647

3,795

10,376

24

शहर

21,031

17,129

22,709

26,585

25

नागौर

20,096

18,887

24,465

28,035

26

पाली

11,379

13,433

13,950

11,711

27

प्रतापगढ़

8,241

8,488

9,986

7,366

28

राजसमंद

5,151

6,019

6,379

6,770

29

सवाई माधोपुर

13,547

9,106

14,047

13,735

30

सीकर

10,666

7,151

10,503

11,297

31

सिरोही

10,625

14,336

9,326

9,956

32

टोंक

13,687

8,395

8,912

14,187

33

उदयपुर

8,923

6,376

5,992

7,646

 

कुल योग

4,80,956

4,51,459

5,07,200

5,23,278


(मीट्रिक टन में)

 

कृभको

राजस्थान को वर्षवार यूरिया की आपूर्ति

जिला

वर्ष

2023-24

2024-25

2025-26

31 जनवरी तक

अजमेर

1,183.590

2,116.035

2,873.700

अलवर

2,635.740

7,740.315

6,348.780

बांसवाड़ा

1,088.955

1,114.650

198.000

बरान

3,440.520

2,585.250

972.000

बाड़मेर

5,923.035

5,918.985

2,618.865

भरतपुर

2,900.340

1,322.235

129.600

भीलवाड़ा

13,019.400

10,965.555

3,808.350

बीकानेर

8,112.420

7,856.460

7,813.035

बूंदी

9,120.465

9,036.135

5,168.250

चित्तौड़गढ़

9,060.750

6,958.395

4,680.450

चुरू

5,433.930

3,852.405

3,623.085

दौसा

524.700

547.650

1,172.700

डूंगरपुर

801.450

803.025

114.075

गंगानगर

8,340.930

6,226.380

9,255.510

हनुमानगढ़

22,560.300

14,538.060

9,911.745

जयपुर

13,171.185

10,179.990

7,667.775

जैसलमेर

2,838.330

5,202.315

1,676.475

जालोर

2,886.570

3,841.695

3,755.970

झालावाड़

1,706.940

1,441.800

936.900

झुंझुनू

1,081.350

472.950

374.850

जोधपुर

12,861.495

9,642.600

6,887.205

करौली

66.375

-

-

केबीएसके-सूरतगढ़

1,487.700

1,365.570

1,996.155

कोटा

9,342.270

9,002.835

6,599.070

नागौर

6,883.830

7,633.710

6,035.940

पाली

455.850

1,992.150

1,994.850

प्रतापगढ़

1,386.000

1,968.525

868.050

राजसमंद

2,281.815

1,789.065

278.865

सवाई माधोपुर

422.550

132.750

-

सीकर

1,406.115

2,172.600

1,512.900

सिरोही

367.650

2,848.725

1,918.350

टोंक

962.550

2,538.495

1,595.115

उदयपुर

5,372.145

4,090.455

252.900

कुल योग

1,59,127.245

1,47,897.765

1,03,039.515

 

यह जानकारी केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

***

AK/AP


(रिलीज़ आईडी: 2225898) आगंतुक पटल : 116
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu