विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
राष्ट्रीय अंतर्विषयी साइबर - भौतिक प्रणाली मिशन (एनएम-आईसीपीएस)
प्रविष्टि तिथि:
11 FEB 2026 1:33PM by PIB Delhi
राष्ट्रीय अंतर्विषयी साइबर-भौतिक प्रणाली मिशन (एनएम-आईसीपीएस) के अंतर्गत आंध्र प्रदेश के आईआईटी तिरुपति में ‘नवविष्कर आई-हब फाउंडेशन’ नामक एक प्रौद्योगिकी नवाचार केंद्र (टीआईएच) की स्थापना की गई है।
आईआईटी तिरुपति स्थित यह हब टीआईएच "पोजिशनिंग और प्रेसिजन टेक्नोलॉजीज" (सटीक स्थिति निर्धारण और प्रौद्योगिकियों) के क्षेत्र पर केंद्रित है। यहां नाविक (एनएवीआईसी) आधारित अनुयोगों, भू-स्थानीय बुद्धिमत्ता, रिमोट सेंसिंग और भौगोलिक सूचना प्रणाली (GIS) एनालिटिक्स, डिजिटल ट्विन फ्रेमवर्क और साइबर-भौतिक प्रणालियों के एकीकरण सहित सटीक स्थिति निर्धारण और नेविगेशन के क्षेत्र में अनुसंधान कार्य किए जा रहे हैं। टीआईएच ने स्वदेशी ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (जीएनएसएस)/पीएनटी समाधान, भू-स्थानिक विश्लेषण, डिजिटल मैपिंग टूल और शहरी, पर्यावरणीय और आपदा जोखिम अनुप्रयोगों के लिए डिजिटल ट्विन मॉडल विकसित करने हेतु स्थिति निर्धारण, नेविगेशन और टाइमिंग (पीएनटी) प्रयोगशालाएं और भू-स्थानिक इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म स्थापित किए हैं। इसके अतिरिक्त, टीआईएच ने "ऑपरेशन द्रोणागिरी" नामक एक नवाचार परियोजना शुरू की है, जिसका उद्देश्य स्थान-आधारित सेवाओं के माध्यम से प्रेसिजन कृषि, अवसंरचना और परिसंपत्ति निगरानी, रसद और गतिशीलता तथा आजीविका और कौशल विकास सहायता जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में संरचित स्टार्टअप चुनौती, हैकाथॉन और पायलट तैनाती को सुगम बनाना है।
हब के माध्यम से सहायता प्राप्त स्टार्टअप्स, शोधकर्ताओं और उद्योग भागीदारों का वर्षवार संख्या का वर्षवार विवरण इस प्रकार है:
|
वित्त
वर्ष
|
सहायता प्राप्त स्टार्टअप की संख्या
|
सहायता प्राप्त स्टार्टअप की संख्या
|
सहायता प्राप्त उद्योग भागीदारों की संख्या
|
|
2022 - 23
|
0
|
10
|
4
|
|
2023 - 24
|
0
|
20
|
5
|
|
2024 - 25
|
10
|
13
|
7
|
|
2025 - 26
|
24
|
46
|
15
|
|
कुल
|
34
|
89
|
31
|
टीआईएच की स्थापना से लेकर अब तक स्वीकृत, जारी और उपयोग की गई वित्तीय सहायता का वर्षवार विवरण निम्नलिखित है:
|
वित्त
वर्ष
|
स्वीकृत राशि
(करोड़ में)
|
जारी की गई राशि
(करोड़ में)
|
उपयोग की गई राशि
(करोड़ों में)
|
|
2020 - 21
|
7.25
|
7.25
|
7.25
|
|
2021 - 22
|
0
|
0
|
0
|
|
2022 - 23
|
0.5
|
0.5
|
0.5
|
|
2023 - 24
|
3
|
3
|
1.77
|
|
2024 - 25
|
29
|
29
|
29
|
|
2025 - 26
|
13.13
|
13.13
|
3
|
|
कुल
|
52.88
|
52.88
|
41.52
|
एनएम-आईसीपीएस के तहत देश भर के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में 25 टीआईएच स्थापित किए गए हैं। इनमें से प्रत्येक टीआईएच साइबर-भौतिक प्रणालियों के क्षेत्र में विशिष्ट विषयों पर काम करता है। आंध्र प्रदेश के आईआईटी तिरुपति में स्थित टीआईएच "पोजिशनिंग और प्रेसिजन टेक्नोलॉजीज" पर केंद्रित है। इस व्यापक क्षेत्र में इस टीआईएच को साझेदार संस्थानों के साथ संयुक्त अनुसंधान, प्रौद्योगिकी विकास, नवाचार और व्यावहारिक पहलों के माध्यम से तथा अंतर-टीआईएच सहयोग के जरिए अपनी गतिविधियों का विस्तार करने का दायित्व सौंपा गया है।
एनएम-आईसीपीएस के अधिदेश के तहत आंध्र प्रदेश सहित सभी टीआईएच में शिक्षाविदों, उद्योग भागीदारों, स्टार्टअप्स और अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान संस्थानों के बीच सहयोग को मजबूत करने के प्रयास जारी हैं। प्रौद्योगिकी विकास, उद्योग सहभागिता और नवाचारों को सामाजिक लाभ के लिए बडे पैमाने पर समाधानों में परिवर्तित करने के उद्देश्य से मिशन के अंतर्गत प्रौद्योगिकी ट्रांसलेशनल अनुसंधान पार्कों (टीटीआरपी) के माध्यम से अंतर-टीआईएच सहयोग और संयुक्त अनुसंधान को बढ़ावा देने के प्रयास भी चल रहे हैं।
***
पीके/केसी/आईएम/एम
(रिलीज़ आईडी: 2226419)
आगंतुक पटल : 71