पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

संसदीय प्रश्न : तटीय अपरदन के लिए अध्ययन

प्रविष्टि तिथि: 11 FEB 2026 11:43AM by PIB Delhi

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन एक संबद्ध कार्यालय, राष्ट्रीय तटीय अनुसंधान केंद्र (एनसीसीआर) ने 1990-2022 की अवधि के लिए रिमोट सेंसिंग डेटासेट का उपयोग करते हुए गुजरात तट के वलसाड और नवसारी जिलों में तटरेखा परिवर्तनों का अद्यतन मूल्यांकन किया है। निष्कर्षो से पता चला  कि वलसाड की लगभग 58% (36.62 किमी) तटरेखा विभिन्न तीव्रता के कटाव से प्रभावित हुई है, जिसमें 2.5 किमी उच्च कटाव, 3.24 किमी मध्यम कटाव और शेष 30.88 किमी निम्न कटाव से प्रभावित है। इसी प्रकार, नवसारी की लगभग 60% (24.64 किमी) तटरेखा कटाव से प्रभावित पाई गई, जिसमें 3.86 किमी उच्च कटाव, 4.60 किमी मध्यम कटाव और 16.18 किमी निम्न कटाव से प्रभावित है।

तालिका: वलसाड और नवसारी जिलों के तटरेखा परिवर्तन का विवरण (1990-2022).

1990-2022

 

 

 

 

जिलें

 

 

 

तट की लंबाई

कटाव

 

 

स्थिर

एक साथ वृद्धि

 

कम

 

मध्यम

उच्च

किमी

%

किमी

%

किमी

%

 

वलसाड

 

62.78

 

30.88

 

3.24

 

2.5

36.62

 

58.3

 

 

16.12

 

25.7

 

10.04

 

16.0

नवसारी

40.88

16.18

4.6

3.86

24.64

60.3

6.66

16.3

9.58

23.4

 

एनसीसीआर के तटरेखा परिवर्तन वर्गीकरण के अनुसार, उदवाड़ा के उत्तर का क्षेत्र उच्च अपरदन क्षेत्र के रूप में चिह्नित है, जबकि भागल तटीय क्षेत्र मध्यम अपरदन श्रेणी में आता है; दोनों को अपरदन-प्रवण/उच्च जोखिम वाले क्षेत्र माना जाता है। गोवाड़ा, देहरी बीच, उंबरगांव बीच, नरगोल, मालवान बीच, मारोली, कलगम बरियावाड़ बीच, फंसा, उमरसादी, तिथल और कोसंबा जैसे अन्य तटीय क्षेत्रों को कम अपरदन श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है।

एनसीसीआर ने तिथल क्षेत्र सहित संपूर्ण तटरेखा के लिए 32 वर्षों का दीर्घकालिक तटरेखा परिवर्तन मूल्यांकन किया है। हालांकि, एनसीसीआर ने किसी भी तटीय संरक्षण की सिफारिश नहीं की है।

राष्ट्रीय आपदा नियंत्रण केंद्र (एनसीसीआर) तटीय प्रक्रियाओं और तटरेखा प्रबंधन पर व्यवस्थित अनुसंधान एवं विकास कार्य करता है और संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करके, विशिष्ट परिस्थितियों के अनुसार शमन उपायों की अनुशंसा करके और तटरेखा प्रबंधन योजनाओं (एसएमपी) की तैयारी में सहायता प्रदान करके तटीय राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की मदद करता है। इन उपायों का कार्यान्वयन संबंधित तटीय राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की जिम्मेदारी है। हालांकि, कटाव संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए, सरकार ने 15वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं के आधार पर, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन कोष (एनडीएमएफ) के अंतर्गत तटीय और नदी कटाव के लिए निधि मूल्यांकन और निधि जारी करने हेतु दिशानिर्देश जारी किए हैं। इन दिशानिर्देशों में एनडीएमएफ के अंतर्गत कटाव शमन उपायों और राष्ट्रीय आपदा राहत कोष (एनडीआरएफ) के अंतर्गत विस्थापित आबादी के पुनर्वास, दोनों का प्रावधान है, जिसके लिए 2021-26 के लिए 1500 करोड़ रुपये के आवंटन की अनुशंसा की गई है।

 पृथ्वी विज्ञान और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा 11 फरवरी 2026 को यह जानकारी लोकसभा में दी  ।

 

********

 

पीके/केसी /केएल


(रिलीज़ आईडी: 2226460) आगंतुक पटल : 67
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu