अंतरिक्ष विभाग
azadi ka amrit mahotsav

संसद प्रश्न: गगनयान मिशन की उपलब्धियां

प्रविष्टि तिथि: 12 FEB 2026 4:08PM by PIB Delhi

पिछले वर्ष गगनयान मिशन के अंतर्गत  प्रमुख उपलब्धियों में निम्नलिखित शामिल हैं:

आईएडीटी -01 ने गगनयान मिशन के क्रू मॉड्यूल की महत्वपूर्ण पैराशूट-आधारित  प्रणाली के  प्रदर्शन सत्यापन के उद्देश्य को सामान्य मिशन के परिदृश्यों में सफलतापूर्वक प्रदर्शित किया।

• टीवी-डी2 मिशन के लिए, क्रू मॉड्यूल के विद्युत और यांत्रिक एकीकरण कार्य पूरे हो गए हैं। पर्यावरण संबंधित परीक्षण भी पूरे हो गए हैं।

जीआई  के लिए एकीकृत क्रू मॉड्यूल और सर्विस मॉड्यूल की  जांच पूरी हो गई है। एकीकृत सॉफ्टवेयर सिमुलेशन किए जा रहे हैं।

• असामान्य मिशन प्रोफाइल के लिए एकीकृत प्रदर्शन को मान्य करने के लिए 350s के लिए सर्विस मॉड्यूल प्रणोदन प्रणाली का हॉट टेस्ट।

· पैराशूट प्रणाली: रेल ट्रैक रॉकेट स्लेड परीक्षण के भाग के रूप में, गतिशील दबाव की स्थितियों के अंतर्गत ड्रोग पैराशूट लगाए गए हैं

• दो मुख्य पैराशूटों के बीच खुलने में होने वाली देरी को प्रदर्शित करने के लिए एकीकृत मुख्य पैराशूट एयरड्रॉप परीक्षण किया गया।

क्रू एस्केप सिस्टम मोटर्स, ऑर्बिटल मॉड्यूल एडेप्टर, सर्विस मॉड्यूल संरचना, सर्विस मॉड्यूल फेयरिंग, पृथक्करण प्रणालियों और पायरोस के ग्राउंड क्वालिफिकेशन टेस्ट किए गए।

प्रथम परीक्षण वाहन मिशन और प्रथम एकीकृत   एयरड्राप परीक्षण सफल रहे और सभी परीक्षण उद्देश्यों को पूरा किया। तकनीकी अवलोकनों के आधार पर, चालक दल मॉड्यूल को सीधा करने की प्रणाली, पैराशूट असेंबली के दौरान अतिरिक्त जांच जैसे कुछ सुधार शामिल किए गए हैं

जनवरी 2026 तक कुल व्यय लगभग ₹6018 करोड़ है।

वास्तविक उड़ान में जोखिम कम करने के लिए विभिन्न विफलता परिदृश्यों का अनुकरण करते हुए व्यापक जमीनी परीक्षण किए जाते हैं। उदाहरण के लिए, हाल ही में किए गए एकीकृत मुख्य पैराशूट एयरड्रॉप परीक्षण में, एक ड्रोग और एक मुख्य पैराशूट की विफलता का अनुकरण किया गया और सिस्टम के प्रदर्शन को सफलतापूर्वक सत्यापित किया गया। अक्टूबर 2024 में, गगनयान कार्यक्रम का दायरा तीन मिशनों (जी1, जी2, एच1) से बढ़ाकर आठ मिशन कर दिया गया। इसमें तीन मानवरहित मिशन जी1, जी2, जी3, दो मानवयुक्त मिशन (एच1 और एच2), किसी अंतरिक्ष स्टेशन से डॉकिंग मिशन (जी4), बीएएस-01 का प्रक्षेपण और बीएएस -01 से डॉकिंग मिशन (जी5) शामिल हैं।

यह जानकारी कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन तथा प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज राज्यसभा में लिखित उत्तर में दी ।

****

पीके/केसी/एनकेएस/


(रिलीज़ आईडी: 2227095) आगंतुक पटल : 240
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu