स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

आयुष्मान भारत कार्ड पर अद्यतन


अप्रैल 2020 से जनवरी 2026 तक आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 35.69 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए

31.01.2026 तक आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत निजी अस्पतालों के लिए 1.15 लाख करोड़ रुपये मूल्य की 5.77 करोड़ भर्ती अधिकृत

प्रविष्टि तिथि: 13 FEB 2026 1:33PM by PIB Delhi

पिछले पांच वर्षों (यानी अप्रैल 2020 से जनवरी 2026 तक) के दौरान, आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के तहत लगभग 35.69 करोड़ आयुष्मान कार्ड जारी किए गए हैं। इस योजना के तहत जारी किए गए आयुष्मान कार्डों का राज्य/केंद्र शासित प्रदेश-वार विवरण https://dashboard.nha.gov.in/public/card पर उपलब्‍ध है।

31.01.2026 तक, इस योजना के तहत निजी अस्पतालों के लिए 1.15 लाख करोड़ रुपये की राशि के 5.77 करोड़ अस्पताल भर्तियों को अधिकृत किया गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने आज लोकसभा में लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

****

पीके/केसी/वीके/केके


(रिलीज़ आईडी: 2227733) आगंतुक पटल : 97
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Telugu