रक्षा मंत्रालय
तंजानिया पीपुल्स डिफेंस फोर्सेज के उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का भारत दौरा
प्रविष्टि तिथि:
17 FEB 2026 3:59PM by PIB Delhi
तंजानिया पीपुल्स डिफेंस फोर्सेज (टीपीडीएफ) का एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल 17 से 19 फरवरी, 2026 तक तीन-दिवसीय भारत दौरे पर है। प्रतिनिधिमंडल ने आज भारतीय रक्षा बलों के साथ बातचीत की। प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय रक्षा साइबर सुरक्षा सुविधाओं का दौरा भी किया। बैठक के दौरान हुई मुख्य चर्चाओं में साइबर क्षेत्र में सहयोग और चल रहे रक्षा प्रयासों को और मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
यह वार्ता भारत और तंजानिया के रक्षा बलों के बीच तकनीकी विशेषज्ञता के आदान-प्रदान को बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता को उजागर करती है। यह दौरा दोनों देशों के रक्षा बलों के बीच बढ़ते तालमेल को रेखांकित करती है, जैसा कि अक्टूबर 2023 में तंजानिया के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान हस्ताक्षरित रक्षा सहयोग के लिए 5-वर्षीय रोडमैप में दर्शाया गया है।
***
पीके/केसी/एचएन/ओपी
(रिलीज़ आईडी: 2229147)
आगंतुक पटल : 219