प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav AI Impact Summit 2026

प्रधानमंत्री ने सर्बिया के राष्ट्रपति द्वारा लिखित एक लेख साझा किया, जिसमें इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट भारत को कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर वैश्विक संवाद के केंद्र में दृढ़तापूर्वक स्थापित करता है

प्रविष्टि तिथि: 17 FEB 2026 7:57PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भारत के नेतृत्व को मिली मान्यता का स्वागत किया, जैसा कि सर्बिया के राष्ट्रपति, महामहिम अलेक्ज़ान्दर वुचिच द्वारा व्यक्त किया गया। अपने संदेश में, सर्बियाई राष्ट्रपति ने इस बात पर बल दिया कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट केवल एक सम्मेलन नहीं है—यह एक निर्णायक क्षण है, जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर वैश्विक संवाद के केंद्र में भारत को दृढ़तापूर्वक स्थापित करता है।

एक्स पर PMOIndia हैंडल ने कहा:

सर्बिया के राष्ट्रपति @predsednikrs लिखते हैं कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट मात्र एक सम्मेलन से अधिक है। वे विस्तार से बताते हैं कि किस प्रकार यह समिट भारत को कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर वैश्विक संवाद के केंद्र में दृढ़तापूर्वक स्थापित करती है।”

***

पीके/केसी/पीके/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2229332) आगंतुक पटल : 113
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati , Urdu , Marathi , Tamil , Telugu , Kannada