प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav AI Impact Summit 2026

प्रधानमंत्री ने एएनआई के साथ साक्षात्कार में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान वैश्विक एआई क्रांति में भारत की भूमिका को रेखांकित किया

प्रविष्टि तिथि: 18 FEB 2026 9:51AM by PIB Delhi

भारत दिल्ली में प्रतिष्ठित एआई इम्पैक्ट समिट की मेजबानी कर रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परिवर्तनकारी क्षमता और वैश्विक एआई क्रांति को आकार देने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपना दृष्टिकोण साझा किया।

एएनआई के साथ एक विशेष साक्षात्कार में, प्रधानमंत्री ने एआई के इस युग में नवाचार, प्रतिभा और नैतिक नेतृत्व के केंद्र के रूप में भारत की बेजोड़ स्थिति पर प्रकाश डाला।

श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

"दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान, मैंने एएनआई के साथ इस साक्षात्कार में एआई की परिवर्तनकारी क्षमता, एआई क्रांति में भारत की भूमिका और अन्य विषयों पर अपने विचार साझा किए हैं।"

***

पीके/केसी/बीयू/जीआरएस


(रिलीज़ आईडी: 2229462) आगंतुक पटल : 199
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Malayalam , English , Urdu , Marathi , Assamese , Bengali-TR , Bengali , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada