भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने हिंदुजा लेलैंड फाइनेंस के एनडीएल वेंचर्स में प्रस्तावित विलय को मंजूरी दी
प्रविष्टि तिथि:
18 FEB 2026 2:31PM by PIB Delhi
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने हिंदुजा लेलैंड फाइनेंस लिमिटेड के एनडीएल वेंचर्स लिमिटेड में प्रस्तावित विलय को मंजूरी दे दी है।
प्रस्तावित विलय का उद्देश्य हिंदुजा लेलैंड फाइनेंस लिमिटेड के व्यवसायों का एनडीएल वेंचर्स लिमिटेड में संयोजन और समेकन करना है।
एनडीएल वेंचर्स लिमिटेड (एनडीएल) का अभी कोई सक्रिय व्यवसाय नहीं है।
हिंदुजा लेलैंड फाइनेंस लिमिटेड एक गैर-वित्तीय वित्तीय कंपनी है, जो शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में ग्राहकों को लघु ऋण प्रदान करती है। हिंदुजा लेलैंड फाइनेंस लिमिटेड विभिन्न प्रकार के वाहनों के लिए ऋण देती है, जिनमें दोपहिया-तिपहिया वाहन, मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहन (एमएचसीवी), हल्के वाणिज्यिक वाहन (एलसीवी), छोटे वाणिज्यिक वाहन, कार (एससीवी) और बहुउपयोगी वाहन शामिल हैं। यह कंपनी संपत्ति के बदले और घर खरीदने के लिए किफायती आवास ऋण भी देती है।
प्रस्तावित विलय के बारे में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग का विस्तृत आदेश बाद में जारी होगा।
***
पीके/केसी/एकेवी/एमपी
(रिलीज़ आईडी: 2229667)
आगंतुक पटल : 88