प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

सर्बिया के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

प्रविष्टि तिथि: 18 FEB 2026 3:40PM by PIB Delhi

सर्बिया के राष्ट्रपति श्री अलेक्जेंडर वुसिक ने आज दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की।

दोनों नेताओं ने रक्षा, विनिर्माण, डिजिटल सार्वजनिक  अवसंरचना, उर्वरक और आधारभूत संरचना जैसे क्षेत्रों में सहयोग को सुदृढ़ करने पर चर्चा की।

श्री मोदी ने एक्‍स पर अलग-अलग पोस्ट में लिखा:

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक से मुलाकात की। हमने रक्षा, विनिर्माण, डिजिटल सार्वजनिक  अवसंरचना, उर्वरक और आधारभूत संरचना जैसे क्षेत्रों में सहयोग को सुदृढ़ करने पर चर्चा की। भारत और सर्बिया कई वर्षों से मिलकर काम कर रहे हैं और मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में हमारे संबंध और मजबूत होंगे।

@avucic

Sastao sam se sa predsednikom Aleksandrom Vučićem na marginama Samita o uticaju veštačke inteligencije u Delhiju. Razgovarali smo o načinima za produbljivanje saradnje u oblastima kao što su odbrana, proizvodnja, Demokratska revolucionarna institucija (DPI), đubriva i infrastruktura. Indija i Srbija godinama tesno sarađuju i uveren sam da će naše veze dobiti još veći zamah u budućnosti.

@avucic

***

पीके/केसी/जेके/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 2229670) आगंतुक पटल : 123
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Tamil , English , Urdu , Marathi , Assamese , Bengali , Manipuri , Gujarati , Telugu , Kannada , Malayalam