प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav AI Impact Summit 2026

क्वालकॉम इंक. के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

प्रविष्टि तिथि: 20 FEB 2026 9:12PM by PIB Delhi

क्वालकॉम इंक. के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्री क्रिस्टियानो आर. अमोन ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने भारत के नवप्रवर्तकों और स्टार्टअप्स के वाइब्रेंट इकोसिस्टम की जानकारी दी। उन्होंने सेमीकंडक्टर और चिप विनिर्माण की दुनिया में मिलकर काम करने के बारे में भी बात की।

श्री मोदी ने X पर पोस्ट में कहा:

“क्वालकॉम इंक. के अध्यक्ष और सीईओ, श्री क्रिस्टियानो आर. अमोन से मिलकर बहुत खुशी हुई। हमने चर्चा की कि क्वालकॉम एआई और प्रौद्योगिकी के अन्य भविष्यवादी क्षेत्रों में भारतीय नवप्रवर्तकों और स्टार्टअप्स के साथ कैसे काम कर सकता है। हमने सेमीकंडक्टर और चिप विनिर्माण की दुनिया में मिलकर काम करने के बारे में भी बात की।

@Qualcomm

@cristianoamon”

*******

पीके/केसी/पीके


(रिलीज़ आईडी: 2231068) आगंतुक पटल : 105
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Gujarati , Malayalam