प्रधानमंत्री कार्यालय
एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान प्रधानमंत्री की संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात
प्रविष्टि तिथि:
20 FEB 2026 9:52PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 20 फरवरी 2026 को एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव श्री एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव (यूएनएसजी) ने आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस को सर्वसुलभ बनाने और उसको मानव-केंद्रित स्वरूप देने के उद्देश्य से एआई इम्पैक्ट समिट का आयोजन करने के लिए प्रधानमंत्री को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस पर एक स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पैनल के गठन की दिशा में महासचिव के प्रयासों तथा एआई के क्षेत्र में विकासशील देशों को मिल रहे उनके समर्थन की सराहना की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने एआई के लिए ‘मानव’ विजन तथा विकास के उत्प्रेरक के रूप में प्रौद्योगिकी की भूमिका को दोहराया।
दोनों नेताओं ने समकालीन वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करने वाली बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था पर विचार- विमर्श किया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र, विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में त्वरित सुधार की आवश्यकता को भी रेखांकित किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव श्री गुटेरेस को उनके शेष कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
***
पीके/केसी/आरके
(रिलीज़ आईडी: 2231082)
आगंतुक पटल : 84