सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
‘नमस्ते’ योजना के अंतर्गत पिलिभीत में PPE किट, आयुष्मान कार्ड एवं सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम; सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा रहेंगे मुख्य अतिथि
प्रविष्टि तिथि:
25 FEB 2026 12:22PM by PIB Delhi
भारत सरकार द्वारा नेशनल एक्शन फॉर मेकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम (नमस्ते) योजना के प्रचार-प्रसार हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 26-02-2026 को गांधी प्रेक्षागृह, गांधी स्टेडियम, नियर जीवन रेखा, नक्शा, पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) में किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान सीवर एवं सेप्टिक टैंक कर्मियों (SSWs) एवं वेस्ट पिकर्स को स्वयं सुरक्षा उपकरण (PPE किट) और आयुष्मान कार्ड का वितरण किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को सिलाई मशीन का वितरण भी किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान सफाई कर्मचारियों को सम्मान व सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से नेशनल एक्शन फॉर मेकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम (नमस्ते) योजना के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी।
यह कार्यक्रम “वंचितों को वरीयता” के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि का गवाह बनेगा, यह सुनिश्चित करते हुए कि जो लोग ऐतिहासिक रूप से वंचित हैं या जिनकी अनदेखी हुई है, उन्हें उचित सहायता प्रदान की जा रही है, जिसके वे हकदार हैं।
उपरोक्त कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री, माननीय विधायकों, जिला प्रशासन के अधिकारियों, नेशनल सफाई कर्मचारी फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के उपस्थित रहने की संभावना है।
******
S.M/D.G
(रिलीज़ आईडी: 2232572)
आगंतुक पटल : 255