वित्त मंत्रालय
केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) राष्ट्रीय सीमा शुल्क सुधार संगोष्ठी और अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस 2026 का आयोजन करेगा, जिसका विषय है 'सतर्कता और प्रतिबद्धता के माध्यम से समाज की सुरक्षा में सीमा शुल्क'
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी कल नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस 2026 कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे
प्रविष्टि तिथि:
25 FEB 2026 8:15PM by PIB Delhi
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) कल नई दिल्ली में राष्ट्रीय सीमा शुल्क सुधार संगोष्ठी, 2026 और अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस, 2026 का आयोजन कर रहा है।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस 2026 कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर श्री अरविंद श्रीवास्तव, सचिव, राजस्व विभाग; श्री विवेक चतुर्वेदी, अध्यक्ष, सीबीआईसी; और राजस्व विभाग, वित्त मंत्रालय और सीबीआईसी के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस 2026 समारोह में सीमा शुल्क सुधारों पर एक लघु फिल्म दिखाई जाएगी; जो एक ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति है और सिंगल विंडो स्विफ्ट 2.0 का शुभारंभ किया जाएगा; स्विफ्ट 2.0 पुस्तिका और डिजिटल यात्री मार्गदर्शिका का विमोचन होगा; और नए रूप में संशोधित अतिथि ऐप जारी किया जाएगा।
समारोह में व्यापार और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से हितधारक प्रतिक्रिया भी प्राप्त होगी। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अधिकारियों को डब्लूसीओ योग्यता प्रमाणपत्र का वितरण भी शामिल होगा (सूची अनुलग्नक- I में)।
अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस 2026 के समारोह से पहले, सीबीआईसी राष्ट्रीय सीमा शुल्क सुधार संगोष्ठी 2026 का भी आयोजन कर रहा है।
श्री अरविंद श्रीवास्तव, सचिव, राजस्व विभाग, राष्ट्रीय सीमा शुल्क सुधार संगोष्ठी, 2026 की अध्यक्षता करेंगे, सत्र में श्री विवेक चतुर्वेदी, अध्यक्ष, सीबीआईसी, भी उपस्थित रहेंगे। सत्र की शुरुआत सीबीआईसी सदस्य (सीमा शुल्क) के संबोधन से होगी, जो विचार-विमर्श के संदर्भ को व्यक्त करेंगे।
इसके बाद संयुक्त सचिव (सीमा शुल्क), सीबीआईसी द्वारा सीमा शुल्क सुधारों पर एक संक्षिप्त प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमें प्रमुख नीतिगत और प्रक्रियात्मक प्रगति का वर्णन होगा। सत्र में विश्वास-आधारित सीमा शुल्क प्रक्रियाओं और डिजिटल शासन को व्यापक रूप से कवर किया जाएगा, जिसमें हाल के कानूनी बदलाव और आयात प्रक्रियाओं में सुधार शामिल होंगे। इसमें स्विफ्ट 2.0 और सीमा शुल्क एकीकृत प्रणाली (सीआईएस) जैसी पहलों के माध्यम से डिजिटल इकोसिस्टम के विकास पर भी प्रकाश डाला जाएगा। इसके अतिरिक्त, चर्चाएँ उभरते हुए निर्यात अवसरों पर केंद्रित होंगी, जिसमें कूरियर सुधार, मछली पालन को सक्षम बनाना और निर्यात प्रक्रिया सुधार शामिल होंगे। विशेष रूप से सामान नियमों और व्यक्तिगत आयात से संबंधित सुधारों के साथ जीवन यापन में आसानी से जुड़े उपायों पर विशेष जोर दिया जाएगा।
संगोष्ठी में सीमा शुल्क प्रशासन में भारत के चल रहे परिवर्तन पर प्रकाश डाला जाएगा, जिसमें विश्वास-आधारित प्रक्रियाओं, डिजिटल शासन, व्यापार सुविधा और नागरिकों के लिए जीवन यापन में आसानी पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, नीति निर्माता, व्यापार जगत के प्रतिनिधि, उद्योग जगत के हितधारक और देशभर से अधिकारी एक मंच पर आयेंगे, ताकि भारतीय सीमा शुल्क के भविष्य को आकार देने वाले प्रमुख सुधारों पर विचार-विमर्श किया जा सके।
यह संगोष्ठी, सीबीआईसी की प्रक्रियाओं को सरल बनाने, पारदर्शिता बढ़ाने, डिजिटल अवसंरचना को मजबूत करने तथा व्यापार जगत के प्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ साझेदारी-संचालित दृष्टिकोण को बढ़ावा देने की निरंतर प्रतिबद्धता को उजागर करती है।
अनुलग्नक - I
डब्लूसीओ योग्यता प्रमाणपत्र से सम्मानित प्रमुख अधिकारियों की सूची
|
क्र.सं.
|
अधिकारी का नाम
|
पदनाम और प्रभाग
|
|
|
(श्री/श्रीमती)
|
|
|
1
|
डॉ. पुनीता बेदी
|
निदेशक, टीआरयू-i, सीबीआईसी, नई दिल्ली
|
|
2
|
बालमुकुंद
|
अपर आयुक्त, सीसीओ, मुंबई सीमा शुल्क क्षेत्र-i
|
|
3
|
सुश्री परिणति सुनकर
|
अपर निदेशक, डीआरआई, इंदौर इंदौर क्षेत्रीय इकाई
|
|
4
|
काज़ी सुहैल अनीसअहमद
|
अपर निदेशक, एनसीटीसी (कार्गो), मुंबई
|
|
5
|
ऋग्वेद ठाकुर
|
संयुक्त आयुक्त, सदस्य (आईटी, टी.पी.एस. एंड टेक), सीबीआईसी
|
|
6
|
सदीश कुमार के
|
संयुक्त आयुक्त, चेन्नई हवाई अड्डा सीमा शुल्क, आयुक्तालय
|
|
7
|
अमित कुमार गुप्ता
|
संयुक्त आयुक्त, अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क निदेशालय
|
|
8
|
संदीप सूर्यभान गुंजाल,
|
संयुक्त आयुक्त, सीमा शुल्क, हवाई अड्डा और एसीसी आयुक्तालय, बंगलुरू
|
|
9
|
रॉय वर्गीस
|
उपायुक्त, कस्टम हाउस, कोचीन
|
|
10
|
प्रभजोत कौर
|
ओएसडी, सीमा शुल्क एवं ईबी, सीबीआईसी, नई दिल्ली
|
|
11
|
वीनू कवरिया
|
डीआरआई, मुंबई क्षेत्रीय इकाई
|
|
12
|
साक्षी गर्ग
|
अवर सचिव, जीएसटी नीति विंग, सीबीआईसी, नई दिल्ली
|
|
13
|
राजेंद्र कुमार गुप्ता
|
सहायक आयुक्त, मुख्य आयुक्त का कार्यालय, सीमा शुल्क दिल्ली क्षेत्र, नई दिल्ली
|
|
14
|
अनन्या कुमार सिंह
|
तकनीकी अधिकारी, टीआरयू-i, सीबीआईसी, नई दिल्ली
|
|
15
|
राजन केसवानी
|
अधीक्षक, सीमा शुल्क IV अनुभाग, सीमा शुल्क नीति विंग
|
|
16
|
वीना राव
|
अधीक्षक, सीमा शुल्क, कैनाइन केंद्र, अटारी
|
|
17
|
भवानी सिंह
|
अधीक्षक, सीमा शुल्क, जयपुर
|
|
|
शेखावत
|
|
|
18
|
राजबिंदर सिंह
|
अधीक्षक, डीआरआई क्षेत्रीय इकाई मंगलुरु
|
|
19
|
खैमुआनसांग
|
आसूचना अधिकारी, डीआरआई, आइजोल क्षेत्रीय इकाई
|
|
20
|
विनोद बडोला
|
कर सहायक, डीआरआई, मुख्यालय, नई दिल्ली
|
****
पीके/केसी/जेके
(रिलीज़ आईडी: 2232923)
आगंतुक पटल : 88