रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रपति कल स्वदेशी हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर(प्रचंड) में उड़ान भरेंगी 

प्रविष्टि तिथि: 26 FEB 2026 9:40PM by PIB Delhi

माननीया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल (27 फरवरी 2026) को राजस्थान के जैसलमेर का दौरा करेंगी, जहां वे भारतीय वायु सेना के अभ्यास वायु शक्ति को देखेंगी। इस अभ्यास से पहले, माननीया राष्ट्रपति जैसलमेर में स्वदेशी हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर(एलसीएच) में उड़ान भी भरेंगी। यह मिशन दो एलसीएच विमानों के साथ किया जाएगा, जिसमें दूसरे एलसीएच में वायु सेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह उड़ान भरेंगे।

***

पीके/केसी/पीकेपी


(रिलीज़ आईडी: 2233365) आगंतुक पटल : 157
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali