प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की


प्रधानमंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में हुई मौत पर अपनी संवेदना व्यक्त की

प्रविष्टि तिथि: 01 MAR 2026 11:30PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की।

प्रधानमंत्री ने यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में हुई मौत पर अपनी संवेदना  व्यक्त करते हुए दु:ख जताया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में भारत यूएई के साथ एकजुटता से खड़ा है।

प्रधानमंत्री ने यूएई में रह रहे भारतीय समुदाय का ध्यान रखने के लिए यूएई के राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया। उन्होंने आगे यह भी जोर दिया कि भारत क्षेत्र में तनाव कम करने, क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करता है।

प्रधानमंत्री ने एक्स (X) पर साझा किया:

“मैंने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति, मेरे भाई शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान से बात की।यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में हुए मौत पर दु:ख जताया। इस कठिन समय में भारत यूएई के साथ एकजुटता से खड़ा है।

संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) में रह रहे भारतीय समुदाय का ध्यान रखने के लिए उनका धन्यवाद किया। हम तनाव कम करने, क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करते हैं।”

***

पीके/केसी/पीकेपी


(रिलीज़ आईडी: 2234331) आगंतुक पटल : 159
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Manipuri , Gujarati , Kannada , Malayalam