कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीईटी) ने लेबरनेट लाइवलीहुड फाउंडेशन को पुरस्कार देने वाली संस्था मानक) के रूप में मान्यता प्रदान किया

प्रविष्टि तिथि: 02 MAR 2026 8:18PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीईटी) और लेबरनेट लाइवलीहुड फाउंडेशन (एलएलएफ) ने 02 मार्च 2026 को एलएलएफ को एनसीवीईटी द्वारा पुरस्कार देने वाली संस्था(मानक) के रूप में मान्यता प्रदान करने हेतु एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। इस मान्यता के माध्यम से, एलएलएफ उन शिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान करने के लिए पात्र होगा, जिनको प्रशिक्षण सीधे उसी पुरस्कार देने वाली संस्था द्वारा उसके स्वामित्व वाले या पूर्ण रूप से प्रबंधित परिसरों/प्रशिक्षण केंद्रों में, उसकी अनुमोदित या स्वीकृत योग्यताओं के अंतर्गत दिया जा रहा है।

लेबरनेट लाइवलीहुड फाउंडेशन, जो कि धारा-8 की एक गैर-लाभकारी संस्था है, को राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीईटी) ने पूरे भारत में उद्योग से जुड़े व्यावसायिक प्रमाणन के तरीकों को मज़बूत करने के लिए एक ‘पुरस्कार देने वाली मानक संस्था’ के तौर पर मान्यता प्रदान की है। यह दर्जा एलएलएफ को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त योग्यताओं का विकास करने तथा राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचा (एनएसक्यूएफ) के अनुरूप कार्यक्रम संचालित करने का अधिकार प्रदान करता है, जिससे प्रमाणपत्रों की गुणवत्ता और मान्यता सुनिश्चित होती है।

सौंदर्य और स्वास्थ्य, आईटी-आईटीईएस, खुदरा, पूंजीगत वस्तुएं और हरित ऊर्जा, जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए, एलएलएफ कौशल विकास (स्किलिंग) और कौशल उन्नयन (अपस्किलिंग) दोनों को समाहित करता है, ताकि कार्यबल की क्षमता में सही उन्नयन सुनिश्चित किया जा सके।

***

पीके/केसी/पीकेपी


(रिलीज़ आईडी: 2234820) आगंतुक पटल : 55
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu