कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय
राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीईटी) और संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क (ईएसआर-जीएसपी) ने एनसीवीईटी द्वारा एक पुरस्कार प्रदान करने वाली संस्था (एबी-डुअल) के रूप में मान्यता प्राप्त करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए
प्रविष्टि तिथि:
02 MAR 2026 8:17PM by PIB Delhi
एनसीवीईटी और भोपाल स्थित संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क (एसएसआरजीएसपी) ने 02.03.2026 को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत एनसीवीईटी ने एसएसआरजीएसपी ग्लोबल स्किल्स पार्क को प्रशिक्षण प्रदान करने वाली संस्था (एबी-डुअल) के रूप में स्वीकृति प्रदान की है। इस मान्यता के माध्यम से एसएसआरजीएसपी को अपने स्वामित्व वाले या पूर्णतः प्रबंधित परिसरों और प्रशिक्षण केंद्रों में अनुमोदित या स्वीकृत योग्यताओं के तहत सीधे प्रशिक्षित होने वाले प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र जारी करने, परीक्षा लेने और प्रमाण पत्र प्रदान करने का अधिकार होगा।
मध्य प्रदेश सरकार की प्रमुख पहल संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क ने एनसीवीईटी के साथ इस दोहरी श्रेणी की मान्यता समझौते पर हस्ताक्षर करके तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण के एक प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत किया है। एसएसआरजीएसपी भोपाल परिसर को प्रौद्योगिकी उन्मुख पाठ्यक्रम प्रदान करने के लिए आईटीईईएस सिंगापुर के तकनीकी सहयोग से विकसित किया गया था। एक दोहरी पुरस्कार प्रदान करने वाली संस्था के रूप में एसएसआर जीएसपी को मूल्यांकन और प्रमाणन दोनों कार्य करने का अधिकार होगा।
एसएसआरजीएसपी की 'पीएलसी और सेंसर प्रौद्योगिकी के मूल सिद्धांत' नामक अहर्ता (क्वॉलिफिकेशन) को पहले ही एनसीवीईटी की मंजूरी मिल चुकी है।

***
पीके/केसी/आरकेजे
(रिलीज़ आईडी: 2234825)
आगंतुक पटल : 42