कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

एनसीवीईटी और कृष्ण कांता हंडिकि स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी ने अवार्डिंग बॉडी (एबी-डुअल) के तौर पर मान्यता के लिए समझौता किया

प्रविष्टि तिथि: 02 MAR 2026 8:16PM by PIB Delhi

एनसीवीईटी और कृष्ण कांता हंडीकी स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी ने 02-03-2026 को कृष्णा कांता हंडीकी स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी को अवार्डिंग बॉडी (एबी–डुअल) के तौर पर एनसीवीईटी मान्यता देने के लिए एक समझौता किया है। इस मान्यता के जरिए, यूनिवर्सिटी उन छात्रों/लर्नर्स को पुरस्कृत, उनका मूल्यांकन और प्रमाणित करने के लिए पात्र होगी, जहां अवार्डिंग बॉडी सीधे उसके स्वामित्व वाले या पूरी तरह से प्रबंधन वाले कैंपस या प्रशिक्षण केंद्र में अपनी स्वीकृत या अपनाई गई अर्हताओं (क्वालिफिकेशन) के लिए प्रशिक्षण दे रही है।

पर्यावरण विज्ञान क्षेत्र के तहत पहली केकेएचएसओयू अर्हता “सोलर प्लांट इंस्टॉलेशन एंड मेंटेनेंस टेक्नीशियन” को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। इस पहल से असम में नवीनीकरण ऊर्जा इकोसिस्टम को काफी मजबूती मिलने की उम्मीद है, क्योंकि इससे युवाओं को सोलर पावर सिस्टम को लगाने और रखरखाव के लिए जरूरी तकनीक क्षमता हासिल होगी। यूनिवर्सिटी का अपने एक्ट के मुताबिक पूरे असम राज्य में क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र है। यूनिवर्सिटी ने एनसीवीईटी मान्यता के लिए जेरियाट्रिक केयर पर एक और अर्हता पहले ही जमा कर दी है।

ऐसा नवीनीकरण ऊर्जा में कौशल विकास की कोशिशों को बढ़ाने की योजना के तहत किया जा रहा है ताकि पूरे इलाके में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने और उनकी देखभाल करने में सक्षम प्रशिक्षित कार्यबल तैयार हो सके, जिससे पूर्वोत्तर में हरित ऊर्जा क्षमता को बढ़ाने में सरकारी कोशिशों को समर्थन मिल सके। आने वाले सालों में, केकेएचएसओयू का लक्ष्य स्वास्थ्य, हॉस्पिटैलिटी, कृषि और पर्यटन जैसे क्षेत्र में एनसीवीईटी से मान्यता प्राप्त कौशल अर्हता शुरू करना भी है ताकि बढ़ती कार्यबल से जुड़ी जरूरतों को पूरा किया जा सके और टिकाऊ क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा दिया जा सके।

***

पीके/केसी/एमपी


(रिलीज़ आईडी: 2234828) आगंतुक पटल : 45
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu