गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने विश्व वन्यजीव दिवस पर प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन जीने की भारत की शाश्वत भावना को पुनः दृढ़ करने का आह्वान किया


भव्य बाघ से लेकर सबसे छोटी प्रजाति तक, प्रत्येक जीव हमारे पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने में योगदान देता है

यह दिवस आने वाली पीढ़ियों के लिए वन्यजीवों के संरक्षण और संवर्धन हेतु राष्ट्र के संकल्प को और मजबूत करता है

प्रविष्टि तिथि: 03 MAR 2026 1:15PM by PIB Delhi

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर नागरिकों से प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन जीने की भारत की शाश्वत भावना को पुनः दृढ़ करने का आह्वान किया।

X पर जारी एक पोस्ट में श्री अमित शाह ने कहा, “विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर आइए, प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन जीने की भारत की शाश्वत भावना को पुनः दृढ़ करें। भव्य बाघ से लेकर सबसे छोटी प्रजाति तक, प्रत्येक जीव हमारे पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने में योगदान देता है। यह दिवस आने वाली पीढ़ियों के लिए वन्यजीवों के संरक्षण और संवर्धन के हमारे संकल्प को और सुदृढ़ करे।

***

RK/RR/PR/PS


(रिलीज़ आईडी: 2234931) आगंतुक पटल : 170
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Bengali , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam