पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

विश्व वन्यजीव दिवस 2026 के अवसर पर प्रधानमंत्री ने वन्यजीव संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की


केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने साझा जिम्मेदारी पर बल दिया और पृथ्वी की प्राकृतिक धरोहरों की रक्षा के लिए समाज के सभी वर्गों से लगातार प्रयास करने का आह्वान किया

प्रविष्टि तिथि: 03 MAR 2026 12:25PM by PIB Delhi

सोशल मीडिया पर कई पोस्टों के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व वन्यजीव दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पृथ्वी की समृद्ध जीव विविधता की रक्षा के महत्व पर बल दिया है, जो हमारे ग्रह को समृद्ध बनाती है और हमारे इकोसिस्टम को बनाए रखती है। भारत की सांस्कृतिक भावना पर बल देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे शास्त्र सभी जीवित प्राणियों के कल्याण की प्रार्थना करते हैं और वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ उनके प्रति संवेदनशीलता की प्रेरणा देते हैं। (विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति: https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2234819®=3&lang=1 )

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर एक संदेश जारी कर इसे पृथ्वी की अद्भुत जैव विविधता का उत्सव बताया। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि वन्यजीवों का संरक्षण न केवल पारिस्थितिक संतुलन के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह एक साझा जिम्मेदारी भी है जिसके लिए पृथ्वी की प्राकृतिक विरासत की रक्षा के लिए समाज के सभी वर्गों के लगातार प्रयासों की जरूरत है।

श्री यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इस बात पर बल दिया कि भारत अपने समृद्ध इकोसिस्टम को खतरे में डालने वाले कई खतरों के प्रति सचेत है। उन्होंने कहा, "इसलिए हम न केवल अपने पास मौजूद संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध हैं, बल्कि इकोसिस्टम की बहाली के लिए महत्वपूर्ण प्रजातियों के संरक्षण के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।"

विश्व वन्यजीव दिवस हर साल 3 मार्च को वन्य जीवों और पौधों के पर्व के रुप में मनाया जाता है। हर साल, हम लोगों और ग्रह के लिए वन्यजीवों की अनूठी भूमिकाओं और योगदानों को पहचान करते हैं। यह दिवस वन्य जीवों और पौधों के महत्व को उजागर करता है और पारिस्थितिक संतुलन और मानव कल्याण के लिए जैव विविधता के संरक्षण के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी पर बल देता है।

*****

पीके/केसी/केएल/एनजे


(रिलीज़ आईडी: 2234934) आगंतुक पटल : 224
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Kannada , English , Urdu , Marathi , Bengali , Punjabi , Gujarati