राष्ट्रपति सचिवालय
होली की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं
प्रविष्टि तिथि:
03 MAR 2026 5:29PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने होली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं भेजी हैं।
एक संदेश में राष्ट्रपति ने कहा है, "होली के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देती हूं।"
होली आनंद और उत्सव का त्योहार है जो सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है। यह त्योहार समाज में प्रेम और आशा फैलाता है और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करता है। होली विविधता में एकता का प्रतीक भी है।
होली के रंग सबके जीवन में खुशियां लाएं और हम सब मिलकर एक विकसित राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें।
राष्ट्रपति का संदेश देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें-
***
पीके/केसी/एमके/एमपी
(रिलीज़ आईडी: 2235099)
आगंतुक पटल : 197