संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

ट्राई ने मध्य प्रदेश एलएसए के अंतर्गत गुना एवं अशोकनगर शहरों तथा आसपास के क्षेत्रों और गुना - भोपाल राजमार्ग पर मोबाइल सेवा प्रदाताओं की नेटवर्क गुणवत्ता का आकलन किया

प्रविष्टि तिथि: 03 MAR 2026 4:56PM by PIB Delhi

स्वतंत्र ड्राइव परीक्षण (आईडीटी) के जारी निष्कर्ष

 

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण - ट्राई (टीआरएआई) - ने जनवरी-फरवरी 2026 के दौरान मध्य प्रदेश लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र के अंतर्गत गुना एवं अशोकनगर शहरों तथा आसपास के क्षेत्रों और गुना - भोपाल राजमार्ग तक स्वतंत्र ड्राइव परीक्षण (आईडीटी) आयोजित किए। इन परीक्षणों का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों, हॉटस्पॉट, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों आदि विविध उपयोग परिवेशों में मोबाइल नेटवर्क के वास्तविक प्रदर्शन का आकलन करना था।

 

ट्राई ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से 30 जनवरी से 2 फरवरी 2026 के दौरान गुना एवं अशोकनगर शहरों तथा गुना - भोपाल राजमार्ग पर 196.7 किलोमीटर शहर मार्ग परीक्षण, 201.2 किलोमीटर राजमार्ग परीक्षण तथा 1.5 किलोमीटर वॉक परीक्षण किया। परीक्षण में 2जी, 3जी, 4जी और 5जी प्रौद्योगिकियों का मूल्यांकन किया गया, जिससे विभिन्न हैंडसेट क्षमताओं वाले उपयोगकर्ताओं के सेवा अनुभव का आकलन किया जा सके। आईडीटी के निष्कर्ष संबंधित सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को आवश्यक कार्रवाई हेतु सूचित कर दिए गए हैं।

 

आकलित किए गए प्रमुख मानदंड:

  1. वॉइस सेवाएं: कॉल सेटअप सफलता दर (सीएसएसआर), कॉल ड्रॉप दर (डीसीआर), कॉल सेटअप समय, कॉल साइलेंस दर, वाक् गुणवत्ता (एमओएस), कवरेज।
  2. डेटा सेवाएं: डाउनलोड/अपलोड थ्रूपुट, लेटेंसी, जिटर, पैकेट ड्रॉप दर और वीडियो स्ट्रीमिंग विलंब।

कॉल सेटअप सफलता दर: ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल की कॉल सेटअप सफलता दर क्रमशः 99.01 प्रतिशत, 77.71 प्रतिशत, 100.00 प्रतिशत और 98.78 प्रतिशत है।

कॉल ड्रॉप दर - ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल की कॉल ड्रॉप दर क्रमशः 0.00 प्रतिशत, 2.51 प्रतिशत, 0.49 प्रतिशत और 1.72 प्रतिशत है।

 

वॉयस टेस्टिंग के दौरान ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में खराब सिग्नल स्ट्रेंथ एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल के मामले में सिटी आईडीटी रूट पर क्रमशः 1.02 प्रतिशत, 4.51 प्रतिशत, 1.35 प्रतिशत और 3.38 प्रतिशत देखी गई है।

 

डेटा परीक्षण के दौरान ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में खराब सिग्नल स्ट्रेंथ एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल के मामले में सिटी आईडीटी रूट पर क्रमशः 8.23 प्रतिशत, 7.75 प्रतिशत, 10.41 प्रतिशत और 7.55 प्रतिशत रहा।

 

वॉयस टेस्टिंग के दौरान ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में खराब सिग्नल स्ट्रेंथ एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल के मामले में हाईवे आईडीटी रूट पर क्रमशः 3.57 प्रतिशत, 31.57 प्रतिशत, 1.36 प्रतिशत और 8.14 प्रतिशत रहा।

 

डेटा परीक्षण के दौरान ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में खराब सिग्नल स्ट्रेंथ एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल के मामले में हाईवे आईडीटी रूट पर क्रमशः 16.90 प्रतिशत, 42.13 प्रतिशत, 11.44 प्रतिशत और 12.16 प्रतिशत रहा।

 

प्रमुख क्‍यूओएस मापदंडों के आधार पर प्रदर्शन का सारांश

सीएसएसआर: कॉल सेटअप सफलता दर (प्रतिशत में), सीएसटी: कॉल सेटअप समय (मिलीसेकंड में), डीसीआर: कॉल ड्रॉप दर (प्रतिशत में) और एमओएस: औसत राय स्कोर

 

सारांश-ध्वनि सेवाएं

कॉल सेटअप सफलता दर: ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल की कॉल सेटअप सफलता दर क्रमशः 99.01 प्रतिशत, 77.71 प्रतिशत, 100.00 प्रतिशत और 98.78 प्रतिशत है।

कॉल सेटअप समय: ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल का कॉल सेटअप समय क्रमशः 1.40, 1.83, 0.72 और 0.83 सेकंड है।

कॉल ड्रॉप दर: ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल की कॉल ड्रॉप दर क्रमशः 0.00 प्रतिशत, 2.51 प्रतिशत, 0.49 प्रतिशत और 1.72 प्रतिशत है।

कॉल साइलेंस/म्यूट दर: पैकेट स्विच्ड नेटवर्क (4जी/5जी) में एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल की साइलेंस कॉल दर क्रमशः 0.64 प्रतिशत, 8.93 प्रतिशत, 1.33 प्रतिशत और 1.00 प्रतिशत है।

औसत राय स्कोर (एमओएस): एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल का औसत एमओएस क्रमशः 3.98, 3.24, 4.38 और 3.97 है।

सारांश-डेटा सेवाएं

डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र): एयरटेल (5जी/4जी/2जी) की औसत डाउनलोड गति 120.64 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी/3जी/2जी) की 12.59 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) की 188.58 एमबीपीएस और वीआईएल (4जी/2जी) की 18.95 एमबीपीएस है।

डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र): एयरटेल (5जी/4जी/2जी) की औसत अपलोड गति 18.40 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी/3जी/2जी) की 4.17 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) की 21.94 एमबीपीएस और वीआईएल (4जी/2जी) की 9.53 एमबीपीएस है।

लेटेंसी (कुल मिलाकर): एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल की 50वीं परसेंटाइल लेटेंसी क्रमशः 45.57 मिलीसेकंड, 48.81 मिलीसेकंड, 29.52 मिलीसेकंड और 33.58 मिलीसेकंड है।

डेटा प्रदर्शन - हॉटस्पॉट (एमबीपीएस में):

एयरटेल - 4जी डी/एल: 21.92 4जी यू/एल: 8.53

5जी डी/एल: 133.69 5जी यू/एल: 26.46

बीएसएनएल- 4जी डी/एल: 8.73 4जी यू/एल: 3.42

आरजेआईएल- 4जी डी/एल: 25.55 4जी यू/एल: 6.31

5जी डाउनलोड/लोड: 120.70 5जी यू/एल: 11.42

वीआईएल- 4जी डी/एल: 15.71 4जी यू/एल: 6.84

 

नोट- डी/एल डाउनलोड गति, यू/एल अपलोड गति

 

इन परीक्षणों का संचालन ट्राई (टीआरएआई) द्वारा कैलिब्रेटेड उपकरणों और मानकीकृत प्रोटोकॉल के माध्‍यम से वास्तविक समय के परिवेश में किया गया। विस्तृत रिपोर्ट ट्राई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध है। किसी भी स्पष्टीकरण/जानकारी हेतु श्री संजय कुमार गुप्ता, सलाहकार (क्षेत्रीय कार्यालय, भोपाल), ट्राई से ईमेल adv.bhopal@trai.gov.in अथवा दूरभाष संख्या +91-755-2575501 पर संपर्क किया जा सकता है।

****

पीके/केसी/आईएम/केके


(रिलीज़ आईडी: 2235105) आगंतुक पटल : 86
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu