प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने ओमान के महामहिम सुल्तान से वार्ता की

प्रविष्टि तिथि: 03 MAR 2026 6:56PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी ने ओमान के महामहिम सुल्तान हैथम बिन तारिक से बातचीत की और पश्चिम एशिया के हाल के घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने ओमान की संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की निंदा की। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए निरंतर कूटनीतिक संवाद अत्यावश्यक है।

प्रधानमंत्री ने ओमान द्वारा भारतीय समुदाय को निरंतर प्रदान किए जा रहे सहयोग की भी बहुत सराहना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

ओमान के महामहिम सुल्तान हैथम बिन तारिक से वार्ता की तथा पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। ओमान की संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की निंदा की। हमने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए निरंतर कूटनीतिक संवाद आवश्यक है। भारतीय समुदाय को ओमान द्वारा निरंतर प्रदान किए जा रहे सहयोग की बहुत सराहना की।”

@SultanHaithamb1”

****

पीके/केसी/पीके


(रिलीज़ आईडी: 2235149) आगंतुक पटल : 99
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Gujarati , Tamil , Kannada , Malayalam