प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री की यात्रा के साथ दोनों देशों के बीच वास्तव में नवीनीकृत साझेदारी के लिए मजबूत आधार बनाने पर जोर दिया

प्रविष्टि तिथि: 03 MAR 2026 10:16PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की भारत यात्रा ने दोनों देशों के बीच वास्तव में नवीनीकृत साझेदारी के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह दोनों देशों के लोगों के लिए विश्वास, विकास, नवाचार और साझा समृद्धि से परिभाषित भविष्य के निर्माण हेतु साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।

कनाडा के प्रधानमंत्री के एक्स (X) पोस्ट का जवाब देते हुए, श्री मोदी ने कहा;

“आप बिल्कुल सही हैं, प्रधानमंत्री कार्नी। आपकी यात्रा ने वास्तव में नवीनीकृत साझेदारी के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया है।

मैं आपके साथ मिलकर काम करने और हमारे दोनों देशों के विश्वास, विकास, नवाचार और साझा समृद्धि से परिभाषित भविष्य के निर्माण हेतु आपके साथ मिलकर कार्य करने के लिए उत्सुक हूँ।@MarkJCarneyमार्क कार्नी”

***

पीके/केसी/पीकेपी


(रिलीज़ आईडी: 2235234) आगंतुक पटल : 132
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali , Assamese , Manipuri , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam