भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
azadi ka amrit mahotsav

सीसीआई ने जनरल अटलांटिक सिंगापुर बीडब्ल्यूपी पीटीई द्वारा बालाजी वेफर्स में कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण को स्‍वीकृति दी

प्रविष्टि तिथि: 05 MAR 2026 10:46AM by PIB Delhi

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने जनरल अटलांटिक सिंगापुर बीडब्ल्यूपी पीटीई लिमिटेड द्वारा बालाजी वेफर्स प्राइवेट लिमिटेड में कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण को स्‍वीकृति दे दी है।

जनरल अटलांटिक सिंगापुर बीडब्ल्यूपी पीटीई लिमिटेड (जीएएसबीडब्ल्यूपी) बालाजी वेफर्स प्राइवेट लिमिटेड (बालाजी वेफर्स) के वर्तमान शेयरधारकों से पूर्णतः डाइल्यूटेड आधार पर बालाजी वेफर्स की कुछ शेयरधारिता का अधिग्रहण कर रही है ।

जीएएसबीडब्‍ल्‍यूपी सिंगापुर के कानूनों के अंतर्गत निगमित एक निवेश होल्डिंग कंपनी है। जीएएसबीडब्‍ल्‍यूपी, जनरल अटलांटिक निवेश निधियों के एक समूह से संबद्ध है और यह वैश्विक क्षेत्रों- प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा और जीवन विज्ञान, वित्तीय सेवाएं, उपभोक्ता, जलवायु तथा सतत अवसंरचना और रियल एस्टेट- में बढ़ते व्यवसायों को पूंजी तथा रणनीतिक सहायता प्रदान करता है। इसका उद्देश्य अपने पोर्टफोलियो कंपनियों में दीर्घकालिक निवेश करना है।

बालाजी वेफर्स एक भारतीय स्नैक फूड निर्माता कंपनी है जो नमकीन स्नैक्स, बिना नमक वाले स्नैक्स, बिस्कुट, रेडी-टू-ईट फूड और मसालों सहित पैकेटबंद खाद्य पदार्थों के निर्माण और बिक्री के व्यवसाय में शामिल है। यह पूरे भारत में वितरकों और खुदरा विक्रेताओं के एक व्यापक नेटवर्क के माध्यम से अपने उत्पादों की आपूर्ति करती है, विशेष रूप से पश्चिमी और मध्य भारत में इसकी मजबूत उपस्थिति है।

आयोग का विस्तृत आदेश बाद में जारी किया जाएगा।

***

पीके/केसी/एसएस/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 2235438) आगंतुक पटल : 102
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati , Urdu , Tamil