भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
azadi ka amrit mahotsav

सीसीआई ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जेनरली सेंट्रल इंश्योरेंस कंपनी और जेनरली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस में अतिरिक्त शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है

प्रविष्टि तिथि: 05 MAR 2026 10:47AM by PIB Delhi

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जेनरली सेंट्रल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और जेनरली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में अतिरिक्त शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित संयोजन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जेनरली सेंट्रल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ( जीसीआईसीएल ) में 1.09 प्रतिशत अतिरिक्त इक्विटी और जेनरली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ( जीसीएलआईसीएल ) में 0.82 प्रतिशत अतिरिक्त इक्विटी के अधिग्रहण से संबंधित है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भारत में बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता है, जिसमें जमा स्वीकार करना, ऋण देना और संबद्ध वित्तीय सेवाएं प्रदान करना शामिल है।

जेनरली सेंट्रल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड भारत में सामान्य बीमा सेवाएं प्रदान करती है और जेनरली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड जीवन बीमा सेवाएं प्रदान करती है।

आयोग का विस्तृत आदेश बाद में जारी किया जाएगा।

****

पीके/केसी/जेके/एनजे


(रिलीज़ आईडी: 2235475) आगंतुक पटल : 98
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati , Urdu , Bengali , Tamil